हिन्द शिला ( सिवनी):-मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का 25 वां त्रिवार्षीय दो दिवसीय महा अधिवेशन मुरैना में आज दिन बुधवार की दोपहर 12:00 बजे आयोजित हुआ, इस आयोजन में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, मध्य प्रदेश संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय शलभ भदोरिया जी के द्वारा पत्रकार हितों में मुख्यमंत्री के सामने अपनी मांगे रखी, इस कार्यक्रम में समस्त जिलों सहित सिवनी जिला अध्यक्ष मनीष जैन, जिला ग्रामीण क्षेत्र अध्यक्ष कन्हैया प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष राजू मेहरा एवं विकासखंड केवलारी से पत्रकार बबलू खान, राजदीप राहंगगडाले , स्वप्निल उपाध्याय , कृष्ण कुमार प्रजापति ने अपनी सहभागिता दी इस मौके पर हजारों की संख्या में प्रदेश के कोने-कोने से आए पत्रकारों की उपस्थिति रही ।


