spot_img
Wednesday, April 22, 2026

मोहित बघेल की जागरूकता से मध्य प्रदेश शासन को हुआ 2,61,182/ रु. का राजसव का फायदा 

- Advertisement -spot_img

 

भ्रामक जानकारी देकर करवाया था भूमि की रजिस्ट्री

शिकायत के बाद जागा प्रशासन, वसूली राशि 

हिन्द शिला:- मामला सिवनी जिले की अंतर्गत आने वाली केवलारी तहसील का है जहां पर खापा बाजार निवासी महेंद्र कुमार सोनी पिता शिव प्रसाद सोनी द्वारा अपनी भूमि खसरा क्रमांक 169 में से तीन भूखंडों को दिनांक 09/10/2024 को विक्रय किया गया था । जिसमें मकान एवं दुकान भी निर्माण था, किंतु उक्त भूमि स्वामी द्वारा भ्रामक जानकारी देकर उप पंजीयक केवलारी से बगैर मकान एवं दुकान का उल्लेख कर रजिस्ट्री करवा ली गई थी, जिससे मध्य प्रदेश शासन को राजस्व का चूना लगा था । मामले की जानकारी लगते ही उक्त संबंध में हिन्द शिला के जागरूक पत्रकार मोहित बघेल ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केवलारी को मय प्रमाण शिक़ायत दर्ज करवाई , जिसके उपरांत जांच दल का गठन हुआ एवं केवलारी में उप पंजीयक पद पर पदस्थ प्रफुल्ल ढोले द्वारा हमें बताया गया कि उक्त संबंध में सभी को मिलाकर 2,61,182/ रुपए की अतिरिक्त राशि वसूली गई है । क्षेत्रवासियों द्वारा मोहित बघेल की सराहना की जा रही है ।

 

 

प्रतिदिन लग रहा है मध्य प्रदेश शासन को लाखों रुपए के राजस्व का चुनाव ?

 

यह तो केवलारी क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां पर जागरूक पत्रकार मोहित बघेल की पहल से मध्य प्रदेश शासन को 2,61,182 रू. के राजस्व का लाभ हुआ है, आशंका जताई जा रही है कि जिले या पूरे प्रदेश में न जाने ऐसे कितने लोग हैं जो भ्रामक जानकारी देकर मध्य प्रदेश शासन को लाखों रुपए के राजस्व का चूना लगा रहे है यह मध्य प्रदेश सरकार के लिए चिंतन का विषय है, एवं सरकार को इस दिशा में कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है ।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो