spot_img
Saturday, December 6, 2025

कांग्रेस भाजपा के नेता हो गए एक, केवलारी जनपद अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर हो गए सेफ 

- Advertisement -spot_img

 

जनपद अध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे फग्गन सिंह कुलस्ते, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को ठाकुर रजनीश ने संकट की घड़ी में कह दिया नमस्ते ?

 

दोनों पक्षों में हो गया मेल अविश्वास प्रस्ताव होने जा रहा है फेल ?

 

केवलारी (हिन्द शिला) । मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिला अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत केवलारी का है जहां पर इन दिनों घमासान मचा हुआ है, कल तक सत्ता पक्ष एवं विपक्ष में नूरा कुश्ती साफ-साफ देखी जा सकती थी । किन्तु कांग्रेस के विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त हो रही है कि अब मामला बिगड़ गया है एवं लोगों को 11 अप्रैल तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है अविश्वास प्रस्ताव फेल हो चुका है, और उनके द्वारा इसकी मुख्य वजह क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रजनीश सिंह को बताया जा रहा है। हालांकि उनके दावों में कितनी सच्चाई है हम कह नहीं सकते, पूर्ण सच्चाई से पर्दा ठाकुर रजनीश सिंह एवं उनके कार्यकर्ता ही बता पाएंगे। दरअसल जनपद पंचायत केवलारी में भाजपा समर्पित जनपद अध्यक्ष ठाकुर रणजीत सिंह एवं उपाध्यक्ष श्रीमती नूतन बाई पूनाराम चौधरी के खिलाफ कांग्रेसी एवं कुछ भाजपा समर्पित जनपद सदस्यों ने मिलकर मोर्चा खोल दिया है, एवं दिनांक 26/03/2025 को कार्यालय जिला कलेक्टर सिवनी में जनपद पंचायत केवलारी के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के खिलाफ 15 निर्वाचित जनपद सदस्यों ने अविश्वास को लेकर आवेदन किया है। जिसके उपरांत जिला कलेक्टर सिवनी द्वारा दिनांक 11/04/2025 को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा एवं सम्मेलन की अध्यक्षता करने हेतु,आवश्यकता पड़ने पर निर्वाचन के लिए पीठासीन अधिकारी के रूप में केवलारी एसडीएम महेश अग्रवाल को नियुक्त कर दिया है।

 

जन चर्चाओं का बाजार है गर्म 

उसके बाद से ही तरह-तरह की जन चर्चाओं का बाजार गर्म है, अब कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने जिसने इस अविश्वास को लेकर अहम भूमिका निभाई है नाम न छापने की शर्त पर कल शाम 8:27 बजे हमें दूरभाष पर बताया कि, अब अ विश्वास को लेकर बनी रणनीति लगभग फेल हो गई है, बहुत से जनपद सदस्यों का हृदय परिवर्तन हो गया है, और वह अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान नहीं करना चाहते ।जनपद सदस्यों के मन में पनप रहे आक्रोश को शांत करने में क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते की अहम भूमिका रही है, जो कि केवलारी जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे एवं हर संभव प्रयास कर बगावती तेवर अपना रहे भाजपा समर्पित जनपद सदस्यों को शांत कर उन्हें संगठन की गाइडलाइन के अनुसार चलने के लिए प्रेरित किया, जिसके फल स्वरुप वह मान गए, और जनपद पंचायत केवलारी की भाजपा सरकार गिरने से बचने की पूरी संभावना है। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ता की माने तो इसके ठीक विपरीत क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं जनपद सदस्यों की इस संबंध में कोई मदद नहीं की ! जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है की पूरी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा न लेकर उनके द्वारा सत्ता पक्ष के लोगों को लाभ पहुंचाने की कोशिश तो नहीं की गई है ? जिससे कांग्रेस के जनपद सदस्यों का खेल बिगड़ गया और भाजपा का खेल पुनः एक बार फिर बनते दिख रहा है ।इस बात पर कितनी सच्चाई है यह तो हम नहीं जानते, इसका प्रमाण कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रजनीश सिंह की दे पाएंगे । साथ ही यह 11 अप्रैल के परिणाम से भी स्पष्ट हो सकता है कि जो कार्यकर्ता दावा कर रहे हैं वह सत्य है या असत्य ? इसके लिए हमें 11 अप्रैल 2025 तक इंतजार करना होगा ।

 

भाजपा समर्पित 13, तो कांग्रेस समर्पित 06 एवं एक गोंडवाना समर्पित है जनपद सदस्य

 

प्राप्त जानकारी अनुसार वैसे तो भाजपा समर्पित 13, जनपद सदस्य जिसमें स्वयं अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष श्रीमती नूतन बाई पूनाराम चौधरी, राधेश्याम ठाकुर, श्रीमती सरिता रमेश शैयाम, श्रीमती आशा डहेरिया, रामलाल उइके ,श्रीमती सावित्री गणेश अरमोती, पीतम मशराम , श्रीमती राशन बाई बसंत देशमुख, श्रीमती सीमा तरुण सोनवाने ,अंशुल जैन का नाम शामिल है। तो वहीं कांग्रेस समर्पित जनपद सदस्य 06 हैं जिनमें आनंद भगत, श्रीमती कल्पना आनंद भगत, साकेतराज टेमरे,मुकेश राजपूत, श्रीमती उमा भूपेंद्र चंदेश्वर, दुर्गेश ऑटो वाला, नेतराम झरिया का नाम शामिल है । एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से एक जनपद सदस्य संपत नेमि uikey का नाम बताया जा रहा है।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो