केवलारी (हिन्द शिला):– केवलारी विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके महाकौशल क्षेत्र के लोकप्रिय नेता स्वर्गीय ठाकुर हरवंश सिंह जी की दसवीं पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय केवलारी में मनाई गई।
अपने कार्यकाल के दौरान त्रिविभागीय मंत्री रहे दादा ठाकुर के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में अनेकों विकास कार्यों की सौगात दी जिसे याद करते हुए उपस्थित कांग्रेसियों ने अपने संस्मरण सुनाए और उनके साथ कार्यकर्ताओं के आत्मीय रिश्तों पर प्रकाश डाला और दादा ठाकुर के छायाचित्र में फूलमाला चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद मोदी,नीलेश अवधिया, संतोष साहू, राजेश पटेल,रफ़ीक खान, मनीष अवस्थी,संस्कार तिवारी, रूपलाल नामदेव,नसीम कुरैसी, चिंटू कौशल, दारा जंघेला, पवन पटेल,मोनू दुबे,सुरेंद्र साहू,राजा नामदेव, अक्कू चौरसिया,संतोष अवधिया,अभिषेक साहू,कौड़ी लाल रजक,शिवकुमार परते मौजूद रहे।


