spot_img
Saturday, June 13, 2026

रानी अवंति बाई के सम्मान में सौंपा गया ज्ञापन

- Advertisement -spot_img

केवलारी (हिंद शिला)- केवलारी नगर के ह्रदय स्थल कहे जाने वाले चांदनी चौक को वीरांगना रानी अवंती बाई चौक किए जाने की मांग विगत कई वर्षों से नगर वासियों द्वारा की जा रही है। चूंकि रानी अवंती बाई सभी वर्गों के लिए प्रेरणाश्रोत हैं इसलिए नगरवासियों द्वारा वर्षों से इस मांग को पूरी करवाने हेतु नेताओं व अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। विगत दिवस 19 अप्रैल को भी सर्व समाज की ओर से एस डी एम केवलारी और सी एम ओ नगर परिषद केवलारी को ज्ञापन सौंपा गया।उक्त ज्ञापन में पुनः अपनी मांगों को दोहराते हुए वर्तमान चांदनी चौक का नामकरण,1857 के स्वन्त्रता संग्राम में अपनी जान न्यौछावर करने वाली वीरांगना अवंति बाई के नाम पर किए जाने हेतु निवेदन किया गया।
ज्ञात हो कि लोधी क्षत्रिय समाज 2007 से चौक के नामकरण एवं प्रतिमा स्थापना हेतु प्रयासरत रहा है। वर्ष 2007 में सांसद फग्गन सिंग कुलस्ते, जनपद सदस्य भीम जंघेला एवं प्यासी महाराज की उपस्थिति में भूमिपूजन इसका भूमिपूजन भी किया जा चुका है एवं वर्ष 2021 में केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह के द्वारा भी सिवनी कलेक्टर महोदय को पत्र लिखकर भूमि आबंटन की मांग की जा चुकी है। परंतु उसके बाद आज तक इसपर विचार नहीं किया गया और न ही भूमि आवंटित की गई । पुनः सर्व समाज के द्वारा अपनी मांग को रखते हुए एसडीएम केवलारी और नगर परिषद सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया।इस अवसर पर नागेंद्र सिंह कटारिया, दिलीप जंघेला, हीरा लाल श्रीवात्री, जागेश्वर जंघेला,विनोद जंघेला,सुरेंद्र,राकेश, डीलन, सुरेश,गौतम,दीपक,दारासिंह जंघेला की उपस्थिति रही।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो