spot_img
Saturday, June 13, 2026

शराब दुकान व मांस दुकानों को बस स्टैंड से हटाने क्षेत्रीयजनो ने दिया ज्ञापन-सरकार ने निर्देशों की उड़ रही धज्जियां

- Advertisement -spot_img

 

 

केवलारी (हिन्द शिला) ।

बस स्टैंड मे भगवान शंकर जी के मंदिर के सामने अंग्रेजी एवं देसी शराब दुकान खोले जाने से क्षेत्र के रहवासी बहुत परेशान हो रहे हैं। जबकि शासन ने मंदिर परिसर के पास किसी भी प्रकार के शराब दुकानों के ना खोले जाने के निर्देश दे दिए हैं। परंतु शासन के निर्देशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा की बड़ी बड़ी बात करने वाले नेताओं के सामने महिला सुरक्षा से बढ़कर शराब विक्रेताओं की आय ज्यादा महत्पूर्ण लग रही हैं।

आपको बता दें बस स्टैंड केवलारी में देशी एवम अंग्रेजी शराब दुकान व मांस मछली दुकानों का संचालन विगत कई दिनों से किया जा रहा है। नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों। ने भी बस स्टैंड से मांस व शराब दुकान हो हटाने को लेकर सोसल मीडिया में जमकर प्रचार प्रसार कर चुके हैं। परंतु आज दिनांक तक उनके द्वारा लूटी गई वाहवाही का परिणाम क्षेत्रवासियों को नही मिल पाया है।

 

शाम को महिलाओं का निकलना हो जाता है दुभर

 

आपको बता दें बस स्टैंड रोड से बिनेकि, मरकावाड़,सहित बजरंग कॉलोनी की महिलाएं इसी रोड से होकर गुजरती हैं। जहां आए दिन शराबियों का आतंक होता रहता है। शराबी खुलेआम बीच सड़क पर बैठकर शराब पीते नजर आते रहते हैं। इसके साथ ही महिलाओं का शाम 6:00 बजे के बाद इस सड़क से निकलना दूभर हो गया है ।जिससे महिलाएं शाम को बाहर नही निकल पा रही हैं जिससे उनकी स्वतंत्रता के अधिकार का भी हनन हो रहा है।वहीं शराब दुकान के सामने ही बस स्टैंड मे स्थित शंकर जी के मंदिर के आसपास शराब पीने वालों का जमघट लगा रहता है। जिससे आए दिन कोई न कोई अप्रिय घटना होने का अंदेशा लगा रहता है। आए दिन दारू पीकर लोग आपस में झगड़ते रहते हैं एवं इस सड़क से स्कूल कॉलेज जाने वाली छात्राओं व महिलाओं बच्चियों को गंदे गंदे कमेंट पास करते हैं । जिससे माताओं बहनों का निकलना दूभर हो गया है। इसके साथ ही मांस मछली की दुकाने भी बीच सड़क में लग रही हैं जिससे आने जाने वालों को बदबू और अनेक धार्मिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।अनेक बार पहले भी शिकायत की जा चुकी हैं उसके बाद भी आज दिनांक तक शराब दुकान व मांस की दुकानें हटाने का दम कोई भी सासन, प्रशासन के अधिकारी नहीं कर पाए । क्युकी शराब दुकान से होने वाली बड़ी आय के प्रभाव से कही न कहीं प्रशासन की भी आय बनी हुई है तब ही तो जनहित की समस्या भी शराब दुकान के सामने बोनी पड़ रही है। इसके साथ ही नगर के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को फ्री में शराब मिलने के कारण वे शराब दुकान विरोध भी खुलकर नहीं कर पा रहे हैं।

परंतु जनप्रतिनिधियों और नेताओं के इस गैरजिम्मेदाराना रवईया को देखते हुए स्वयं महिलाओं ने कमान संभाल ली है और शराब दुकान हटाने के लिए लामबंद हो गई हैं।

इस समस्या को लेकर महिलाओं व नगरवासियों द्वारा केवलारी SDM महोदय को ज्ञापन दिया गया। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं,पुरुष,जनप्रतिनिधि,पत्रकार एवं समाजसेवी उपस्थित रहे !

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो