केवलारी➖ मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक का आयोजन 26 मार्च 2023 रविवार को गुजरात स्वीटस कार्नर मलारा रोड में रमाशंकर महोबिया वरिष्ठ पत्रकार की अध्यक्षता, कन्हैया प्रजापति महासचिव मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सिवनी के मुख्यआतिथ्य, राकेश आत्मपूज्य, सुधीर पांडेय, दिलीप दुबे, राजू मेहरा, रफीक खान, नीलेश अवधिया, मनीष जैन पत्रकारो के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई। बीते दिवस जिला संघ की घोषित कार्यकारिणी में शामिल किए गए नगर के वरिष्ठ पत्रकारो मैं श्री सुधीर पांडेय को जिला उपाध्यक्ष, राकेश आत्मपूज्य को संयुक्त सचिव, कन्हैया प्रजापति को महासचिव, स्वप्निल उपाध्याय एवं देवराज डेहरिया को कार्यकारिणी सदस्य पदासीन होने पर अध्यक्ष के द्वारा पुष्प माला पहनाकर के स्वागत किया गया। संजीत बघेल सह संपादक राष्ट्रबाण द्वारा लाए गए एक लाइन के प्रस्ताव में कहा गया कि मनीष जैन को पुनः अध्यक्ष बनाया जाए जिसका सभी साथियों ने समर्थन ने किया और मनीष जैन पुनः तृतीय बार मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक शाखा केवलारी के अध्यक्ष पद पर मनोनित किए गए। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 31 मार्च 2023 एवं 1 अप्रैल 2023 चित्रकूट सतना में होने वाले अधिवेशन में भाग लेने वाले पत्रकारों के संदर्भ में चर्चा की गई एवं स्थानीय रजिस्टर्ड संस्था वैनगंगा प्रेस क्लब के विषय में आगामी कार्य योजना बनाए जाने और योजना अनुसार कार्य किए जाने को लेकर के पत्रकारों में एक मातेन सहमति व्यक्त की इस मौके पर बबलू खान, कृष्ण कुमार प्रजापति, संजीत सिंह बघेल, पवन ठाकुर पलारी, राजदीप राहंगडाले उगली, राजू मेहरा,प्रीतम पाल, धरमचंद जैन,पवन बघेल, आनंद कौशल,पवन यादव,प्रवीण कुमार दुबे,राजू मेहरा,राहुल श्रीवास्तव ,मुकेश चौरसिया, नागेंद्र सिंह कटारिया,लक्ष्मी प्रसाद रुसी उगली,नरेंद्र डोंगरे उगली,आर के ठाकुर पलारी, बृजेश सिंह ठाकुर पलारी, चैनसिंह विश्वकर्मा, संस्कार तिवारी मधूसुदन नामदेव सहित अन्य पत्रकार गण उपस्थित थे



