spot_img
Wednesday, April 22, 2026

केवलारी में युवा कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्षन

- Advertisement -spot_img

नहीं मिला पानी, सुखी फ़सल, किसानों को मिले मुआवजा – रजनीश



केवलारी (हिन्द शिला)। केवलारी विधानसभा क्षेत्र में जब से भाजपा सरकार आई है किसान चाहे खाद को लेकर हो या फसल बेचने को लेकर हो या अधिक बिजली बिलों का भार हो, पानी को लेकर किसान हमेषा परेषान रहा है। किसानों को समय पर पानी नहीं मिलने के कारण अधिकांश किसानों की फ़सल सूख गईं। युवाओं ने हमेषा जब जब विशम परिस्थिति आई है युवाओं ने आगे आकर बदला है। अब जरूरत है केवलारी विधानसभा के सभी युवाषक्ति एकजुट होकर परिवर्तन करना है ताकि मैं, किसान, युवा, बेरोजगार और विकास की गति को ले जा सकूँ। उक्ताषय के उद्गार युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना प्रदर्षन में पधारे भारी संख्या में युवाओं के संबोधन में पूर्व विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सूख गई फसलों का मुआवजा सर्वे कराकर किसानों को दिया जाये। 2021-22 में ओला वृश्टि हुई जिसमें गेहूँ की का नुकसान हुआ था जिसकी मुआवजा राषि षीघ्र प्रदान की जावे। किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है उनके बिजली बिल माफ हों। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से परिवार में आर्थिक बोझ बढ़ा है जिससे आमजन परेषान हैं।
युवा कांग्रेस द्वारा सौंपे ज्ञापन में अन्य बातों के अलावा नगर पंचायत द्वारा चाँदनी चौक से मलारा रोड के बीच लगे बिजली खम्भे को लगाने एवं निकालने के कार्य की जाँच की जावे। युवा कांग्रेस द्वारा श्रीमान् महामहिम राज्यपाल महोदय जी के नाम सौंपे ज्ञापन में किसानों की विभिन्न समस्या भीमगढ़ बांध मरम्मती करण एवं लाइनिंग कार्य कराने की मांग की गई है। देश एवं प्रदेश में खाद्य पदार्थों में महंगाई एवं युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है तथा बेरोजगारी अभिषाप बन गई है। इन सब बातों को लेकर युवा कांगेस के तत्वाधान में ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्षन के दौरान सैकड़ों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक रजनीश सिंह सभी युवाओं का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष-प्रमोद मोदी, विधानसभा अध्यक्ष-नसीम कुरेषी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष-विकास ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष- षुभम पटेल, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष-सुरेन्द्र साहू, यूथ नगर अध्यक्ष-संदीप जंघेला, जिला महामंत्री-सुभाश बघेल, नगर अध्यक्ष-मनीश जैन, जनपद सदस्य-मुकेष राजपूत, जिला उपाध्यक्ष-दिलीप दुबे, जिला संगठन महामंत्री- रमाषंकर महोबिया के साथ-साथ अधिक संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो