spot_img
Wednesday, September 16, 2026

राजनीतिक दबाओ या अधिकारियों की लापरवाही, भ्रष्टाचार के आरोपियों पर नहीं हो रही कार्यवाही

- Advertisement -spot_img

 

जनपद सिवनी ने किया है एक ही कार्य के दो दो बार भुगतान !

जनपद पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार पर हुई कार्रवाई प्रस्तावित !

आखिर सहायक यंत्री राजाराम सनोडीया एवं उपयांत्रियों पर क्यों नहीं हो रही कार्यवाही?

एक वर्ष से अधिक सिवनी जिला पंचायत में है प्रकरण लंबित ? 2 करोड रुपए के गबन के लगाए गए हैं आरोप

जिला पंचायत सीईओ पवार नवजीवन पर राजनीतिक दबाव होने का, दावा कर रहे हैं हमारे विश्वसनीय सूत्र

जहां एक तरफ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा है कि जिसने लूटा है उसको लौटना पड़ेगा, किंतु उनकी मंशा के ठीक विपरीत मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में भ्रष्टाचार एवं भ्रष्टाचारी बेलगाम घोड़े की तरह दौड़ते नजर आ रहे हैं, पर उनमें लगाम लगाने वाला कोई नजर नहीं आ रहा ।

जिसका ताजा उदाहरण जनपद पंचायत सिवनी में देखने को मिल रहा है जहां लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व कार्यालय जनपद पंचायत सिवनी में 2 करोड रुपए के गबन के आरोप लगाए गए जिनमें जांच हुई अनेकों आरोप सिद्ध हुए, पर दुर्भाग्य की बात है दोषियों पर कार्यवाही आज भी इंतजार कर रही है।

 

आपको बता दें कि सिवनी जिले के तत्कालीन कलेक्टर क्षितिज सिंगल द्वारा दिनांक 16/08/2023 को अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल को अनुशंसा पत्र जारी कर अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया है, जिसमें स्पष्ट उल्लेख है कि

कार्यालय जनपद पंचायत सिवनी में कार्य योजना के अनुसार कार्य तथा प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति में भिन्नता पाई गई है ।

 

यहां तक कि एक ही कार्य के दो बार भुगतान किया गया है, जांच दल द्वारा 20 कार्यों का निरीक्षण किया था जिसमें 10 कार्य ऐसे पाए गए हैं जिनका मौका स्थल पर निर्माण ही नहीं कराए गया था ! प्रतिबंधित सीधी सड़क की स्वीकृति भी प्रदान की गई है, 10 लाख रुपयों की लागत से रिटेनिंग बाल स्वीकृत की गई जिसके स्थान पर स्टाफ डैम का निर्माण किया गया था जो कि नियम विरुद्ध था इत्यादि अनेक अनियमितताओ पाई गई थी जिसके लिए उनके द्वारा तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार एवं सहायक यंत्री राजाराम सनोडीया, संबंधित उपयंत्री तथा संबंधित कार्य एजेंसी को संयुक्त रूप से दोषी माना था ।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार 18 माह बीत जाने के बाद भी सहायक यंत्री राजाराम सनोडीया संबंधित उपयंत्री शेख सिद्दीकी कुरैशी, श्रीमती शिखा राय, उषरा खाना,हेमंत जंघेला ,पूजा हेडउ ,पूजा गडकरी, सुशील किरार ,शशि चौधरी, सोनिया सोनी, इत्यादि पर कार्यवाही नहीं की जा रही, हमारे सूत्र दावा कर रहे हैं कि विगत डेढ़ वर्षो से प्रकरण जिला पंचायत सिवनी में लंबित है एवं जिला पंचायत सीईओ पवार नवजीवन सिंह पर राजनीतिक दबाव के चलते वह इन पर कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैं।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
ई पेपर
विडियो