spot_img
Saturday, June 13, 2026

पटवारियों की समस्याओं का निराकरण आवश्यक।

- Advertisement -spot_img

पटवारी संघ केवलारी ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार केवलारी को सौंपा ज्ञापन ।

पटवारियों में व्याप्त असंतोष 

हिन्दशिला( केवलारी):-तहसील केवलारी में पदस्थ पटवारी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। वेतन भुगतान में देरी, समयमान वेतनमान एवं एरियर्स का लंबित भुगतान, नवीन पटवारियों का नियमितीकरण न होना, हल्कों का असमान वितरण, और सार्थक ऐप एवं ऑनलाइन उपस्थिति की बाध्यता जैसे मुद्दे पटवारियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बने हुए हैं। पटवारियों का कहना है कि उनका कार्यक्षेत्र अत्यधिक विस्तृत होता है, जिसमें नामांतरण, बंटवारा, आपदा राहत कार्य, और राजस्व संग्रह जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। ऐसे में ऑनलाइन उपस्थिति की अनिवार्यता से उनके कार्य करने की स्वतंत्रता बाधित हो रही है। इसके अतिरिक्त, तकनीकी समस्याएँ और नेटवर्क की असुविधा भी उनके कार्यों में बाधा डाल रही है।

 

पटवारियों ने पहले भी इन समस्याओं के निराकरण हेतु कई बार ज्ञापन सौंपे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। इस कारण उनमें असंतोष बढ़ता जा रहा है।

 

 

पटवारियों ने प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे अपनी आगे की रणनीति तय करेंगे। अब यह देखना होगा कि प्रशासन उनकी मांगों पर क्या रुख अपनाता है।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो