महिला एवं बच्चों के यौन शोषण से सुरक्षा, नगर रक्षा, ग्राम रक्षा समिति अधिनियम एवं कानूनी प्रावधानों से करवाया गया अवगत ।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए हुए संकल्पित।
हिन्द शिला ( सिवनी):-दिनांक 01/10/2024 को सिवनी मुख्यालय में,नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों की जिम्मेदार मर्दानगी कार्यशाला का आयोजन किया गया ,जिसमें उन्हें महिलाओं की सुरक्षा एवं बच्चों के यौन शोषण से सुरक्षा तथा नगर रक्षा तथा ग्राम रक्षा समिति के अधिनियम एवं कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया गया एवं संकल्प लिया गया कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अपने उत्तरदायित्व का भरपूर परिचय देंगे इस संबंध में पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता द्वारा नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को समाज में आम लोगों के एवं महिलाओं की सुरक्षा के दायित्व को पूरी तरह निर्वहन करने एवं पुलिस तथा प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील की गई । कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीडी शर्मा , जिले में नोडल अधिकारी के रूप में छिंदवाड़ा से एसडीओपी सौसर सी डी नागर, अपर पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा श्री प्रदीप वाल्मीकि, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री आकांक्षा परस्ते ,नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पांडे उपस्थित थे।
कार्यक्रम में छिंदवाड़ा से एनजीओ राकेश चौरसिया एवं महेंद्र तथा जिला सिवनी से अभियोजन शाखा से शाहिद खान एवं नवीन पटेल तथा हेलो निर्भया महिला सशक्तिकरण मंच से टेंभरे जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समस्त थाना क्षेत्र से लगभग 200 ग्राम रक्षा ,नगर रक्षा समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं संकल्प लिया कि सामुदायिक सुरक्षा और जिम्मेदार मर्दानगी के रूप में ग्राम रक्षक नगर रक्षा समितियां की भूमिका पुलिस और प्रशासन के सहयोगी रहेगी। साथ ही पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सभी सदस्यों एवं आए हुए सहभागियों को साइबर सुरक्षा के संबंध में भी जानकारी दी गई।


