महाराष्ट्र, संत सम्मेलन में पधारे थे पूज्य महाराज श्री ।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूज्य महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त कर, किया गौमाता को ,राज्यमाता घोषित ।
देश भर के गौ भक्तो में खुशी की लहर।
हिन्द शिला:-मिरा भाईदंर ,मुंबई में प्रकाश सरनाईका द्वारा आयोजित भागवत सत्संग, संत सम्मेलन में गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज एवं ज्योतिषपीठाधीश्वर स्वामी श्री अभिमुक्तेस्वरानंद जी महाराज संत सम्मेलन में पधारे थे, जहां पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूज्य महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त कर , महाराष्ट्र राज्य में गौमाता को राज्यमाता का दर्जा देकर, गौ भक्तो की लंबे समय से लंबित मांग को पुरा कर इतिहास रच दिया।




