spot_img
Wednesday, April 22, 2026

सड़क निर्माण में ठेकेदार ने लगाये 45 लाख रूपये के डामर के फर्जी बिल

- Advertisement -spot_img

 

ईओडब्ल्यू जबलपुर ने दर्ज की एफआईआर, मामला म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण सिवनी का

हिन्द शिला (सिवनी )उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू ए व्ही सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक बलजिंदर सिंह नैय्यर प्लाट नंबर 7, शिरके ले आउट राजनगर, कटोल रोड, नागपुर (महाराष्ट्र) द्वारा एक लिखित शिकायत अनावेदक ठेकेदार श्री संजय सिंघी निवासी देवेन्द्र जैन स्कूल रोड 50, वर्धमान रोड, राजनांदगांव, छत्तीसगढ के विरूद्ध दर्ज कराई गई थी, जिसमें यह उल्लेखित था कि अनावेदक ठेकेदार द्वारा म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण सिवनी पीआईयू 1 अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य में व्यापक मात्रा में डामर के फर्जी बिल लगाकर, शासन से भुगतान प्राप्त कर करोड़ों रूपयों का आर्थिक लाभ प्राप्त किया गया है। उक्त शिकायत जांच हेतु जबलपुर ईओडब्ल्यू में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक श्री ए.व्ही. सिंह को दी गई थी। जब शिकायत की जांच की गई तो यह तथ्य संज्ञान में आया कि अनावेदक सड़क निर्माण ठेकेदार श्री संजय सिंधी द्वारा म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, सिवनी में दिनांक 18.11.2016 को इनवाईस नंबर 692058362 राशि 6,54,876 रूपये, दिनांक 22.11.2016 को इनवाईस नंबर 692159194 राशि 6,51,513 रूपये, दिनांक 22.11.2016 को इनवाईस नंबर 692163258 राशि 6,52,522 रूपये, दिनांक 24.11.2016 को इनवाईस नंबर 692209101 राशि 6,52,858 रूपये, दिनांक 26.11.2016 को इनवाईस नंबर 692259654 राशि 6,61,603 रूपये, दिनांक 25.12.2016 को इनवाईस नंबर 691954870 राशि 6,32,085 रूपये, दिनांक 08.12.2016 को इनवाईस नंबर 692024158 राशि 6,83,874 रूपये के जो इनवाईस लगाये गये है, जो कि कुल राशि 45,89,331 रूपये के है, वह इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल द्वारा जारी नहीं किये गये है। उपरोक्त फर्जी बिल मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के पैकेज क्रमांक MP36-UPG-14 एवं MP36-UPG-12 में जिला सिवनी में सड़क निर्माण कार्य में डामर के लगाये गये हैं। इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड भोपाल द्वारा मात्र अनावेदक संजय सिंधी को बिल दिनांक 02.02.2016 को इनवाईस नंबर 684837880 का ही जारी किया गया है। इस प्रकार अनावेदक संजय सिंघी द्वारा लगाये गये 07 इनवाईस डामर के फर्जी कूटरचित करके कुल राशि 45,89,331 रूपये के म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, सिवनी में लगाकर भुगतान प्राप्त कर शासन को राशि 45,89,331 रूपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। अनावेदक संजय सिंधी सड़क निर्माण ठेकेदार, देवेन्द्र जैन स्कूल रोड 50, वर्धमान रोड, राजनांदगांव, छत्तीसगढ का उक्त कृत्य धारा 420, 467, 468, 471 भा.दं.वि का अपराध प्रथम दृष्टया पाये जाने से संजय सिंघी राजनांदगांव एवं अन्य अधिकारी के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है।

 

श्री आर.डी. भारद्वाज पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू जबलपुरः म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों में जबलपुर संभाग के अनेक जिलों में विभिन्न सड़क निर्माण ठेकेदारों द्वारा फर्जी डामर के बिल लगाकर करोड़ों रूपयों का भुगतान शासन से प्राप्त किया गया है, जिसकी शिकायत ईओडब्ल्यू, जबलपुर को प्राप्त हुई है और जांच लगातार जारी है। इस कार्य में जो भी अधिकारी और सड़क ठेकेदार शामिल है, उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #DrMohanYadav51

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो