spot_img
Saturday, June 13, 2026

गुणवत्ताहिन सड़क का लोकार्पण करेंगे सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 

- Advertisement -spot_img

 

जिला कलेक्टर के आदेश उपरांत हुई जांच, जांच में आ सकती है उपयंत्री शिवा मेहरा पर आंच?

1 वर्ष में ही सड़क पर पड़ने लगे गड्ढे, भुगतान हुआ पूरा ?

 

केवलारी (हिन्द शिला) । सिवनी की केवलारी नगर परिषद में लाखों रुपए खर्च कर नगर वासियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। लेकिन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठना अब आम हो गया हैं। आपको बता दें की नगर परिषद केवलारी के वार्ड क्रमांक 9 में लाखों रुपए की लागत से बनी कंक्रीट की सड़क उखड़ने लगी है। नव निर्मित सड़क पर डामर की परत डालकर बचाने का प्रयास किया जा रहा था। हालाकि कंक्रीट सड़क के उखड़ने का मामला सामने आते ही ज़िला कलेक्टर सिवनी द्वारा मामले को संज्ञान में लिया गया एवं केवलारी एसडीएम को जांच करने के निर्देश दिए गए जिसके उपरांत केवलारी एस.डी.एम.द्वारा पांच सदस्यीय दल गठित कर सड़क निर्माण कार्य की जांच करने के निर्देश दिए थे। आदेश मिलने के उपरांत तकनीकी अधिकारियों के दल ने वार्ड क्रमांक 9 में बनी सड़क का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही कंक्रीट सड़क में उपयोग मटेरियल की जांच करने कोर कटर टेस्ट के लिए सैंपल लिए थे । सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार जिसकी रिपोर्ट अब जांच दल को प्राप्त हो चुकी एवं उक्त रिपोर्ट के अनुसार सड़क का निर्माण गुणवत्ताहिन पाया गया हैं । जिस पर नियम अनुसार कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है , कार्यवाही होना शेष है। जन चर्चा है कि दिनांक 10/08/2024 को क्षेत्रीय सांसद फगन सिंह कुलस्ते का केवलारी आगमन हों रहा है,जिसमें वह उक्त गुणवत्ताहिन निर्मित सड़क के साथ साथ नगर परिषद क्षेत्र केवलारी के अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण करने की संभवना व्यक्त की जा रही है। हालांकि हमारे पास पुष्ट जानकारी नहीं है कि क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते उक्त निर्मित सड़क का लोकार्पण करेंगे या नहीं । चौराहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते उक्त गुणवत्ताहिन निर्मित सड़क का लोकार्पण करते हैं तो उनकी छवि प्रभावित होगी ।

जारी हुईं नोटिस 

विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त सड़क जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद चंद्र किशोर भवरे मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं शिवा मेहरा उपयंत्री, नगर परिषद केवलारी को कार्यालय जिला कलेक्टर सिवनी से नोटिस जारी किया गया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि उपरोक्त विषयांतर्गत, संदर्भित पत्र द्वारा नगर परिषद, केवलारी, जिला सिवनी के वार्ड क्रमांक 09 एवं 14 में मुख्य नवीन सीसी सड़क के संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर साल भर भी नहीं टिक पाई नगर की सी.सी. सड़क के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग (म/स) उपसंभाग केवलारी की अध्यक्षता में गठित 5 सदस्यीय जाँच समिति द्वारा जाँच कराई जाकर जाँच प्रतिवेदन इस कार्यालय को प्रस्तुत किया गया है जिसमें पेपर कटिंग में उल्लेखित खबर सही पाई गई है।

अतः आप समिति द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के संबंध में अपना स्पष्टीकरण 02 दिवस के भीतर अधोहस्ताक्षरकर्ता को प्रस्तुत किया जाना सुनिश्चित करें । साथ ही ठेकेदार की कितनी PG/ADPG बकाया है । जानकारी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जवाब समय-सीमा में प्रस्तुत नहीं करने अथवा जवाब संतोषप्रद नहीं होने की स्थिति में आपके विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य नगरीय यांत्रिकी सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्त) 2015 एवं मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं आपकी होगी

 

जांच प्रतिवेदन पर उल्लेख मुख्य तथ्य

इस कार्य के लिए उपयंत्री शिव महरा को माप पुस्तिका क्र. 13/2023.. 24 प्रदान की गई, माप पुस्तिका में CMC द्वारा कोई प्रमाणपत्र अंकित नहीं किया गया जिससे अभलेख में Manupulation का अवसर दिया गया माप पुस्तिका में उपयंत्री द्वारा माप दर्ज किया गया, ठेकेदार द्वारा माप स्वीकार नहीं किया गया उसके बाबजूद भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा भुगतान कर दिया गया है जो कि गंभीर अनियमितता है । इस कार्य में लेखापाल धीरेन्द्र पूसम हैं । इस कार्य में कुल भुगतान रु.3979973 हो चुका है, समय विलम्ब एवं अन्य कटौती नहीं की गई

क्यों नहीं लगाया गया कोई जुर्माना ?

उक्त सड़क का निर्माण कार्य पाटकर enterprices को दिया गया था । जिसमें 3 माह का समय दिया गया था, यह समय 06.04.23 को दिया गया था जो कि 05.07.23 को समाप्त हो जाता किन्तु ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य रिकॉर्ड अनुसार 11.03.24 को किया जाना दर्शाया है जो कि 11 माह के विलम्ब से है, इस विलम्ब के लिए नगर परिषद केवलारी द्वारा कोई कटोती नहीं की गई और 39,79,973/ रूपए का भूगतान कर दिया गया जो गंभीर वित्तीय अनियमितता के दायरे में आता है, इसके साथ ही टेस्ट रिपोर्ट के लिए भी कोई कटोती नहीं की गई है । रिकॉर्ड अनुसार माप 11.03.24 है और भुगतान की तारीख MB में अंकित नहीं की गई, दूरभाष पर भी अवगत नहीं कराया गया, समिति के अभिमत 28 दिन बाद भुगतान होना चाहिए था, उसके पूर्व ही कर दिया गया, यहाँ पर यह भी विसंगति पाई गई कि कार्य के दिनांक पर माप दर्ज नहीं किये गये । विभाग द्वारा शोल्डर का कार्य 3 माह कि अवधि के बाद भी नहीं कराया गया, ठेकेदार ‌द्वारा लापरवाही की गई है और भुगतान नियमानु‌सार नहीं किया गया ।

जांच प्रतिवेदन का सारांश ।

स्केलिंग सेग्मेंट्स को ठेकेदार के हर्ज खर्चे पर वर्गाकार काट कर पुनः परत चढ़ाई जाये.chainage 220 पर 5=10 मीटर मापांकन में कार्य पुनः कराया जाये क्योकि सैंपल अपरिभाषित था, स्केलिंग सेग्मेंट्स 100 mm की परत पुनः चढ़ाई जाये और तत्पश्चात स्केलिंग का एप्रोप्रियेट treatment UTWT, ULTRA THIN WHITE TOPPING concrete की परत चढ़ाई जाये जिसका 3040 वर्गमीटर है, जिसका व्यय ठेकेदार को वहन करना होगा यह कार्य कुशल व्यक्तियों की उपस्थिति में कराया जाएँ ।

 

जांच में थे ये अधिकारी सामिल।

श्री एस.एस. चौकसे जी, अनुविभागीय अधिकारी,लोक निर्माण विभाग (बीएच/एस) उपसंभाग केवलरी । श्री दामोदर प्रसाद दुबे जी,नायब तहसीलदार केवलारी । श्री अमित बरकडे जी,उपयंत्री, जन पद पंचायत केवलारी, जिला सिवनी । श्री भोपाल सिंह बघेल जी, सहायक ग्रेड, उप वन मंडल केवलारी, जिला सिवनी । श्री अतीक खान जी, उपयंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा केवलारी, जिला सिवनी ।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो