spot_img
Wednesday, April 22, 2026

बघेल युवा क्रांति सेना की विभिन्न इकाइयों ने एक साथ अलग अलग कई स्थानों पर सौपा ज्ञापन 

- Advertisement -spot_img

ठोस कार्यवाही ना होने पर दी बड़े जन आन्दोलन की चेतावनी !

विजय की संदेहस्पद मौत पर जताया हत्या की आशंका ! 

हिंदू संगठनों में भी पनप रहा आक्रोश, पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ खोल सकते हैं मोर्चा 

सिवनी( हिन्द हिन्द):-29 मई 2024 की शाम को दल सागर तालाब के पास विजय बघेल की लाश मिली। मौत को लेकर सिवनी का माहौल गर्म होने लगा है, इस विषय को सिवनी कोतवाली पुलिस द्वारा गंभीरता से ना लिए जाने की वजह से पूरे जिले में भारी आक्रोश पनप रहा है, हालाकि पुलिस ने सूचना के बाद मर्ग कायम कर जाँच शुरू तो कर दी है लेकिन कई एंगल पर जाँच न होने से आरोपी को इसका फायदा मिल रहा है और वह कानून को गुमराह कर रहा है। जानकारी के अनुसार विजय बघेल लगभग 15 दिन पहले ही कमरूद्दीन उर्फ़ कमरू की दुकान में काम पर लगा था। किसी ग्राहक को गलत सामान देने को लेकर कमरू द्वारा विजय की बेरहमी से पिटाई की गई। एक चश्मदीद ने अपना नाम न छपने की शर्त पर बताया की कमरू द्वारा विजय की छाती पर लात मरते हुए उसे बड़ी बेरहमी से पिटा जिससे दहशत में आकर दल सागर किनारे दीवार से टिक कर बैठ गया और बेहोश हो गया। प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी बताया की विजय के मुंह से खून निकल रहा था जिसे कमरू और उसके एक कर्मचारी लक्ष्मण ने पानी डाल कर साफ किया। घंटो बेहोशी की हालत में वह वही पड़ा रहा और विजय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

आपको बता दें कि इस गंभीर विषय को लेकर बघेल युवा क्रांति सेना की सिवनी इकाई ने सिवनी कोतवाली में, तो केवलारी इकाई ने थाना केवलारी, धनौरा इकाई ने थाना धनौरा एवं, सुनावरा चौकी पर तो कान्हीवाड़ इकाई ने कान्हीवाड़ा थाने में ज्ञापन सौंपा कर मांग किया है कि हत्या जैसे जघन्य अपराध के आरोपी सिवनी निवासी कमरू उर्फ कमरूद्दीन के विरुरुद आई पी सी की धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय। या जल्द से जल्द उक्त संदिग्ध अवस्था में मिले शव की गुत्थी सुलझा कर सार्वजानिक किया जाय अन्यथा बघेल युवा क्रांति सेना लोक सभा निर्वाचन के परिणाम उपरांत बड़े जनसमूह के साथ सिवनी मुख्यालय में सड़को पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी ।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो