spot_img
Saturday, June 13, 2026

जनपद पंचायत केवलारी में 1,15,80,824/ रुपयों से भी अधिक का हुआ संदिग्ध भुगतान – संजीत सिंह 

- Advertisement -spot_img

 

फर्जी एवं निजी संस्थानो को एक ही बिल क्रमांक पर, एक से अधिक बार हुआ बड़ी राशि का स्थांतरण !

मय प्रमाण जिला कलेक्टर सिवनी के समक्ष दर्ज हुई शिकायत ।

केवलारी(हिन्द शिला) :-शासकीय सिस्टम को दीमक की तरह खोखला करने वाले भ्रष्टाचार का लगातार खुलासा करने वाले, पत्रकार संजीत सिंह बघेल द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर, दावा किया गया है कि, कार्यालय जनपद पंचायत केवलारी में 1,15,80,824/(एक करोड़ पंद्रह लाख अस्सी हजार आठ सौ चौबीस) रुपयों का संदिग्ध भुगतान हुआ है । ज़ारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यालय जनपद पंचायत केवलाई द्वारा तत्कालीन मुख्यकार्यपालन अधिकारियो एवं सहायक लेखापाल की मिली भगत से षडयंत्र पूर्वक फर्जी निजी संस्थानो का कागजों में निर्माण कर उन्हें बड़ी मात्रा में राशि का भुगतान किया गया है ! यहां तक की अन्य जिलों में स्थित निजी संस्थानो को भी लगातार भुगतान हुआ है । एक ही बिल क्रमांक में एक से अधिक बार राशि बदल बदल कर भुगतान किया गया है। जिसकी शिकायत मय प्रमाण सिवनी जिला कलेक्टर के समक्ष पत्रकार संजीत बघेल द्वारा दर्ज कराई जा चुकी है ।

आपको बता दें कि केवलारी राजस्व में हुए 11.16 करोड़ के घोटाले का पर्दा फास भी पत्रकार संजीत सिंह बघेल द्वारा ही किया गया था।

 

फर्जी निजी संस्थानो/व्यापारियों का निर्माण कर हुआ भुगतान !

 

कार्यालय जनपद पंचायत के केवलारी द्वारा ऐसे निजी संस्थानो /व्यापारियों को फोटो कॉपी, चायनाश्ता एवं अन्य कार्यालीन व्यय के नाम पर अत्यधिक राशि का भुगतान किया गया है जो जमीनी हकीकत में नहीं केवल कागजों में संचालित है !

 

एक ही बिल क्रमांक पर एक से अधिक बार हुआ भूगतान!

 

कार्यालय जनपद पंचायत केवलारी द्वारा अनेक निजी संस्थानो/व्यापारियों को एक ही बिल क्रमांक का उपयोग कर एक से अधिक बार दिनांक एवं राशि बदलकर बदलकर भुगतान किया गया है जो की स्पष्ट भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की ओर इशारा करता है ।

 

शासकीय सेवक के निजी खाते में राशि का हुआ भुगतान!

कार्यालय जनपद पंचायत केवलारी द्वरा सौरभ कुशरे जो की वर्तमान में कार्यालय जनपद पंचायत केवलारी में सहायक ग्रेड 03 में पदस्थ है एवं प्रभारी सहायक लेखापाल अधिकारी का प्रभार संभाल रहे हैं, उनके नाम से अलग-अलग दिनांक में अलग-अलग अनेको बार बड़ी राशियों का भुगतान हुआ है । जो की नियम विरुद्ध एवं वित्तीय अनिमित्ता के दायरे में आता है ।

 

एक करोड रुपए की राशि है जमा ।

प्राप्त जानकारी अनुसार नगर परिषद केवलारी गठन के उपरांत सम्मिलित समस्त सात ग्राम पंचायतो की शेष राशि कार्यालय जनपद पंचायत केवलारी के खाते में स्थानांतरित कर दी गई थी , जो कि लगभग एक करोड रुपए बताई जाती है । जानकारी के अनुसार वह राशि या कार्यालय नगरप रिषद केवलारी की खाते में स्थानांतरित होना चहिए था या संरचनालय भोपाल के खाते में । किंतु अभी तक वह राशि कार्यालय जनपद पंचायत केवलारी के खाते में ही जमा है शायद इस राशि का भी व्यय कार्यालय जनपद पंचायत केवलारी द्वारा किया जा रहा है , जो कि नियम विरुद्ध है ।

 

 

ऑडिट दल ने क्यों नहीं लिया सज्ञान ?

शासन के निर्देशानुसार समय-समय पर कार्य एवं कार्य की गुणवत्ता, शासकीय राशि के व्यय के संबंध में निरीक्षण दल शासकीय कार्यालय में निरीक्षण करने पहुंचते हैं । समस्त पहलुओं एवं तथ्यों की जांच करते हैं । किंतु इसकी क्या वजह है कि कार्यालय जनपद पंचायत केवलारी में हो रही इतनी बड़ी वित्तीय अनिमित्ता जांच दल के संज्ञान में क्यों नहीं आई ? या इस मामले में उनकी भी संलिप्तता है यह तो जांच का विषय है ।

 

किस मद या निधि से हुआ इतना बड़ा भुगतान?

प्राप्त जानकारी अनुसार किसी भी जनपद पंचायत को मध्यप्रदेश शासन के नियम अनुसार कोइ भी निधि या मद से व्यय करने के लिए एक निश्चित नियम निर्धारण होता है किंतु यह बेहद अहम सवाल है कि कार्यालय जनपद पंचायत केवलारी द्वारा आखिर किस मद या निधि से इतनी अधिक राशि का व्यय हुआ है यह निष्पक्ष जांच से ही स्पष्ट हो पायेगा।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो