spot_img
Sunday, June 21, 2026

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब भंडारण की गई कार्यवाही

- Advertisement -spot_img

 

तीन पर आपराधिक प्रकरण दर्ज

सिवनी ( हिन्द शिला):-लोकसभा निर्वाचन 2024 जारी आचार संहिता के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के उत्पादन, भंडारण एवं विक्रय पर सतत कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग दल द्वारा प्रतिदिन गश्त एवं उपलंभन कार्य करते हुए 30 लीटर हाथभट्टी शराब, 91 पाव विदेशी मदिरा तथा 1950 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त कर कुल तीन प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल 48 लीटर अवैध शराब जप्त की गई। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 12 हजार रुपये है।

ग्राम लालपुर थाना बरघाट निवासी लीलाधर आत्मज पृथ्वीलाल द्वारा अपने घर के कोठे में जमीन के अंदर गढ्ढा खोदकर उसमे प्लास्टिक की केन को गढ़ाकर उसमे शराब के पाव छुपाकर रखे गए थे जिसे आबकारी विभाग ने तलाशी के दौरान बरामद कर जप्त किया। इसी दूसरे मामले में ग्राम कल्याणपुर थाना बरघाट में रमेश आत्मज चमरू द्वारा अपने घर के छत के बाहरी हिस्से में शराब के पाव छुपाकर रखा गया था जिसे आबकारी विभाग ने सघन तलाशी अभियान में बरामद किया। उक्तानुसार कार्यवाही आबकारी शहर, उत्तर एवं दक्षिण वृत्त के कार्यपालिक स्टॉफ द्वारा संपादित की गई है।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो