spot_img
Wednesday, September 16, 2026

भाजपा मंडल अध्यक्ष, महामंत्री का तांडव

- Advertisement -spot_img

 

भूमिहीन नेता समिति प्रबंधक पर बना रहा धान बिक्री दर्ज करने का दबाव

 

कांहीवाड़ा (हिन्द शिला) । सत्ता के मद में मदहोश भाजपा के नेता कैसे अपने पदों का दुरुपयोग कर अवैध धन की उगाही करते हैं, इसका एक ज्वलंत प्रमाण कांहीवाड़ा से सामने आया है जहा, सत्ताधारी दल से जुड़े दो पदाधिकारीयो का ऑडियो शोसल मीडिया पर वायरल हों रहा है जहां पर दावा किया जा रहा है की मोबाइल पर सरेआम सोसाइटी प्रबंधक को दबाव पूर्वक अपने लिए अवैध काम करने के लिए धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। मामला कांहीवाड़ा भाजपा मंडल का है जहां का भाजपा मंडल महामंत्री तथा कांहीवाड़ा क्षेत्र से निर्वाचित जनपद सदस्य इंद्रकुमार जांघेला एवं मंडल अध्यक्ष योगेश चंद्रवंशी द्वारा दलित समाज के एक सोसाइटी प्रबंधक को समय समाप्त हो जाने के बाद भी अपने नाम की धन ऑनलाइन चढ़ाने का दबाव डाल रहें हैं और जब प्रबंधक ने इससे मना कर दिया तो उसके पक्ष में मंडल अध्यक्ष द्वारा ऐसा करने का दबाव डाला गया। कान्हीवाड़ा मंडल अध्यक्ष योगेश चंद्रवंशी अपनी आवाज में साफ तौर पर इंद्रकुमार का नाम लेकर उसकी धान चढ़ाने की बात कहता सुनाई दे रहा है। साथ ही यह भी कह रहा है की हम भी ऐसा करते हैं। उल्लेखनीय है की मंडल अध्यक्ष योगेश चंद्रवंशी खाद बीज और अनाज का व्यवसाय है। ज्ञातव्य है कि 19 जनवरी धान खरीदी की अंतिम तारीख थीं और मंडल महामंत्री बिना धान बिक्री किए लगभग दो सौ क्विंटल धान रिकार्ड में चढ़ा कर लाखों रुपए डकारने की योजना पर काम कर रहा था। यहां विशेष महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि जिस व्यक्ति के नाम से धान खरीदी की बात की जा रही है उसके तथा उसके परिवार के नाम पर कांहीवाड़ा सोसाइटी के कार्यक्षेत्र में एक इंच भी कृषि भूमि नही है। पद के दुरुपयोग का एक मामला सामने आने के बाद जनसामान्य में यह चर्चा आम हो गई है कि लंबे समय से ये लोग इस काम में लगे है यह तो केवल एक झांकी मात्र है।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
ई पेपर
विडियो