spot_img
Sunday, June 21, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी में बड़े भ्रष्टाचार की आशंका

- Advertisement -spot_img

 

स्थानीय जनपद पंचायत सदस्य को छोड़,अन्य वार्ड से निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्य को किया अध्यक्ष पद पर नियुक्त 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी का है मामला ,अध्यक्ष को होते हैं वित्तीय अधिकार ।

केवलारी (हिंद शीला) मामला सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी का है जहां पर दिनांक 31/01/2023 को मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य विभाग की शाखा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश से एक आदेश जारी हुआ था जिसमें आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेल्स सेंटर्स (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों) में जन आरोग्य समिति का गठन किए जाने हेतु दिशा निर्देश जारी किए गए थे । जिसके परिपालन में पलारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा जन आरोग्य समिति का गठन तो किया गया किंतु समिति के गठन में मध्य प्रदेश शासन के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया गया है । आपको बता दें कि मध्य प्रदेश शासन की गाइडलाइन (दिशा निर्देशि) के अनुसार पलारी स्वास्थ्य केंद्र की जन आरोग्य समिति में अध्यक्ष के रूप में क्षेत्रीय वार्ड से निर्वाचित जनपद पंचायत के सदस्य या जिला पंचायत के सदस्य को नियुक्त किया जा सकता है ,किंतु पलारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अध्यक्ष की नियुक्ति अन्य वार्ड से निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्य नियुक्त किया गया है जो की नियम विरुद्ध है ।

 

क्या है मामला 

पलारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जनपद पंचायत केवलारी के वार्ड क्रमांक 02 के अंतर्गत आता है ,जहां से जनपद पंचायत सदस्य के रूप में ठाकुर रणजीत सिंह है जो की वर्तमान में जनपद पंचायत केवलारी के अध्यक्ष भी हैं एवं पूर्व में पलारी ग्राम पंचायत के सरपंच भी रह चुके हैं । नियम अनुसार उन्हें ही जन आरोग्य समिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी का अध्यक्ष नियुक्त करना था, किंतु स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा नियम कानून को दरकिनार कर जनपद पंचायत केवलारी के वार्ड क्रमांक 05 से निर्वाचित जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती आशा डेहरिया जी को नियुक्त कर दिया गया है एवं विगत लगभग एक वर्षों से वह अध्यक्ष पद पर नियुक्त है । किंतु उनका कहना है कि संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा उन्हें आज दिनांक तक किसी भी विषय को लेकर अवगत नहीं कराया गया है ,किसी भी बैठक का आयोजन नहीं किया गया, ना ही कोई प्रस्ताव उनकी जानकारी में लाकर पास किए गए हैं । अब सवाल खड़ा होता है कि आखिर कैसे शासन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी के विकास कार्यों के लिए आ रही धन राशि का आहरण किया जा रहा है ? जबकि प्रत्येक तिमाही में आय-व्यय का लेखा जन आरोग्य समिति के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य होता है।

 

अध्यक्ष को होते हैं वित्तीय अधिकार ।

मध्य प्रदेश शासन की नियम अनुसार जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष के पास वित्तीय अधिकार होते हैं । प्राप्त जानकारी अनुसार जन आरोग्य समिति के अनटाइड फन्ड हेतु बैक खाते का संचालन अध्यक्ष एवं सदस्य सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित किया जाता है। इस हेतु नवीन बैंक खाता खुलवाने की आवश्यकता होती है। जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य सचिव के हस्ताक्षर को बैंक को प्रदान कर इसका संचालन किया जाता है।

 

इनका कहना है

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी की जन आरोग्य समिति के संबध में मुझे आज दिनांक कोई जानकारी नहीं दी गई जो शासन के नियम एवं निर्देशों का पूर्णतः विरूद्ध है, इस कृत्य पर उच्च अधिकारीयों से आग्रह है मामले को संज्ञान लेकर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जाना न्याय उचित होगा। कोंठित या दोष की भावना के कारण मुझे जन अरोग्य समिति का अध्यक्ष नहीं नियुक्त किया गया है जबकि मैं जनपद पंचायत केवलारी का अध्यक्ष भी हूं एवं पूर्व में सरपंच ग्राम पंचायत पलारी भी रह चुका हूं।

ठाकुर रणजीत सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत केवलारी।

वर्तमान में जन आरोग्य समिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी के अध्यक्ष जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती आशा डेहरिया जी हैं। मेरी जानकारी में किसी भी जनपद पंचायत सदस्य को उक्त समिति का अध्यक्ष नियुक्त करना था ,इसीलिए हमारे द्वारा उक्त जनपद पंचायत सदस्य को लेकर समिति का गठन कर लिया गया है । यदि ऐसा है तो हम पुनर्गठन करके जनपद पंचायत अध्यक्ष केवलारी को उक्त समिति के अध्यक्ष रूप में नियुक्त करेंगे ।

डाक्टर इन्द्रकुमार सतनाम , मेडिकल ऑफिसर,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी ।

आज दिनांक तक में कोई भी बैठक में शामिल नहीं हुई हूं, ना मुझे कोई भी प्रस्ताव के संबंध में जानकारी है ! शासन से आई राशि के आए, व्याय या बैंक खाते से राशि आहरण के संबंध में भी मुझे कोई जानकारी नहीं है।

श्रीमती आशा डेहरिया,जनपद पंचायत सदस्य केवलारी, एवं अध्यक्ष जन आरोग्य समिति प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी ।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो