जनपद पंचायत केवलारी के जिम्मेदार अधिकारियों से मिली भगत के लग रहे आरोप !
100 रुपए प्रतिदिनके हिसाब से मनरेगा के तहत मजदूरी का भुगतान का भी आरोप।
केवलारी (हिंद शीला)। मध्य प्रदेश में विगत दिनों विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल कर सत्ता में वापस हुई है ,जिसमें केंद्रीय नेतृत्व द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का चेहरा बदलकर ,प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में डॉक्टर मोहन यादव जी को नियुक्त किया गया है । आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में शासकीय सिस्टम में भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी एक बड़ी चुनौती है । जिससे आम जान मानस बेहद परेशान है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए प्रदेश की जनता ने भाजपा को अपना प्रचंड बहुमत दिया है एवं अपेक्षा की है कि इस बार प्रदेश में भ्रष्टाचार ,रिश्वतखोरी का खात्मा होगा और सरकारी सिस्टम में बदलाव होगा । प्रदेश में विकास को सही गति प्रदान होगी। किन्तु मध्य प्रदेश में चेहरा परिवर्तन तो हों गया पर व्यवस्था परिर्वतन नहीं होता दिख रहा। प्रतित होता है आम जनमानस को निराशा ही हाथ लगेगी और भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी शासकीय सिस्टम का दुरुपयोग, एवं बंदरबांट का सिलसिला यूं ही चलता रहेगा ? जिससे भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं ,और वह अपने कार्यक्षेत्र में भारी भ्रष्टाचार एवं शासकीय खजाने को लूटने एवं आपस में बंदरबाट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं । ऐसे ही एक मामला सिवनी जिले की जनपद पंचायत केवलारी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डूंगरिया से सामने आ रहा है जहां पर स्थानीय ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर सिवनी को शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत डूंगरिया के सचिव सरपंच द्वारा जहां ना नदी है, ना कोई नाल है वहां पर विकास के नाम पर 15 लाख रुपयों की लागत से पुल/पुलिया का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है । ग्रामीणों का आरोप है कि नोखेलाल के खेत के पास जो पुलिया निर्माण कार्य करवाया जा रहा है वहां पर कोई नदी या नाला नहीं है इसके बावजूद भी ग्राम पंचायत द्वारा पुलिया का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है जो कि नियम विरुद्ध है एवं शासकीय राशि का दुरुपयोग है।
100/ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किया जा रहा भुगतान !
आपको बता दें की शिकायतकर्ताओ द्वारा आरोप लगाया है कि उक्त पुलिया का निर्माण मनरेगा योजना के तहत किया जा रहा है, जिसकी मजदूरी दर शासन द्वारा प्रति दिन के हिसाब से 221/ रुपया है, जबकि ग्राम पंचायत डूंगरिया द्वारा मजदूरों को केवल 100/रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है ।
इनका कहना है….
मेरे द्वारा बार-बार कार्य में सुधार एवं प्रगति के लिए निर्देश दिया जा चुका है, इसके बावजूद भी कार्य पर सुधार एवं प्रगति नजर नहीं आ रही है इसी वजह से उक्त निमार्ण कार्य का मूल्यांकन कम आया है एवं मजदूरों की मजदूरी दर100/रुपए प्रतिदिन के हिसाब से हुआ है।
सचिन डेहरवाल उपयंत्री जनपद पंचायत केवलारी ।


