spot_img
Wednesday, September 16, 2026

कान्हीवाड़ा महिला सरपंच, साथियों सहित कांग्रेस में हुई शामिल

- Advertisement -spot_img

 

केवलारी (हिन्द शिला)। सिवनी ज़िले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कांहीवाड़ा की महिला सरपंच श्रीमती लता शिवपुरी गोस्वामी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। गत दिनों छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ की कांहीवाड़ा में आयोजित आमसभा में लता गोस्वामी ने अपनी अनेक महिला पंचों के साथ भाजपा छोड़ कर कांग्रेस की सदस्यता ली। इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की ज़िला मंत्री संगीता प्रजापति के पुत्र राहुल प्रजापति ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। केवलारी विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रजनीश सिंह ने स्वयं श्रीमती संगीता प्रजापति के घर जाकर उनके पुत्र को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उल्लेखनीय है कि कांहीवाड़ा ग्राम पंचायत सिवनी ज़िले की जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है जहां लगभग 6000 मतदाता हैं और यहां चल रहा आस्था परिवर्तन का दौर एक नई कहानी कहता दिखाई दे रहा है। ज्ञातव्य है की अभी कुछ दिन पूर्व ही ग्राम पंचायत के पूर्व उपसरपंच और सनातन आइकॉन युवा अधिवक्ता शैलेंद्र अग्रवाल ने भी भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है जो आजकल कांग्रेस के मंचों की शोभा बने हुए हैं।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
ई पेपर
विडियो