spot_img
Wednesday, September 16, 2026

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किये गए विभिन्न आयोजन

- Advertisement -spot_img

हिन्द शिला (केवलारी):-समीपस्थ ग्राम पंचायत खरसारु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आमजनता और मतदाताओं को जागरूक ,प्रेरित करने हेतु प्रत्येक मतदाताओं, आमनागरिकों को,उनके मताधिकार का उपयोग पूरे स्वाभिमान के साथ, बिना कोई लोभ लालच, बिना किसी भय के अपने मताधिकार का उपयोग भारत वर्ष के, अपने प्रदेश,अपने जिला,अपने गाँव की उन्नति एवं विकास के लिए योग्य उम्मीदवार का चयन करने के उद्देश्य से शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य जगदीश साहू के नेतृत्व में स्कूली छात्र छात्राओं ने पूरे ग्राम पंचायत में रैली निकाल कर ग्राम वासियो को 17 नवंबर को मतदान करने के लिए प्रेरित किया, रैली मे मतदाताओ को जागरूक करने हेतु बच्चों द्वारा नारे लगाए गए , जो दे दारू और वोट उसे कभी न देना वोट एवं विभिन्न नारे लगाए गए,ग्रामवासियो को शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई गई, साथ ही शाला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं रंगोली, निबंध लेखन एवम मेंहदी आदि के माध्यम से भी प्रेरणा दी गई ।

छात्र छात्राओं के साथ ही ग्रामवासियो का सहयोग से सभी कार्यक्रम मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को इनाम वितरित किए गए।पूरे कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने वाले ग्राम वासियो का आभार व्यक्त , प्राचार्य जगदीश साहू एवं समस्त स्टाफ् दृारा किया गया

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
ई पेपर
विडियो