spot_img
Wednesday, April 22, 2026

बघेल युवा क्रांति ने सौंपा ज्ञापन, लोनिया गोली कांड के आरोपी पर ठोस कार्यवाही की मांग

- Advertisement -spot_img

एक माह पूर्व भी आरोपी द्वारा रामगोपाल बघेल के उपर तलवार से किया गया था प्राण घातक हमला !

सिवनी कोतवाली प्रभारी महादेव नागोतिया एवं विवेचक राजेश दुबे पर मामला दबाने का लग रहा आरोप !

सिवनी (हिन्द शिला) । सिवनी नगर के समीप स्थित ग्राम लोनिया में विशाल बघेल उर्फ टीनू एवं उसके अन्य साथियों के द्वारा गोली चलाई गई जिसमें जयदीप बघेल लोनिया एवं श्रीमती सुलोचना बघेल निवासी ग्राम जैतपुरकलां को गोली लगी है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए तथा दोनों का उपचार नागपुर में जारी है एवं स्थित नाजुक बनी हुई है । आपको बता दें कि आज दिनांक 31/08/2023 को बघेल युवा क्रांति सेना सिवनी द्वारा सिवनी पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है मांग की गई है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उस पर ठोस कार्यवाही की जाए। आपको बता दें की बघेल यूवा क्रांति सेना सिवनी द्वारा अपने ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि दिनांक 30/08/2023 को रात्रि 10 बजे विशाल उर्फ टीनू एवं अन्य साथियों के द्वारा ग्राम लोनिया में जाकर अवैध शस्त्र से गोली चलाई गई जिसमें जयदीप बघेल एवं जयदीप की बुआ श्रीमती सुलोचना बघेल निवासी ग्राम जैतपुरकलां को गोली लगी है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए तथा दोनों का उपचार नागपुर में जारी है एवं स्थित नाजुक बनी हुई है। आरोपी विशाल के द्वारा एक माह पूर्व भी वर्तमान में घायल जयदीप बघेल के पिता रामगोपाल बघेल के उपर तलवार से प्राण घातक हमला किया गया था, किंतु तत्कालीन सिवनी कोतवाली प्रभारी महादेव नागोतिया एवं विवेचक राजेश दुबे के द्वारा घटना को दबाने का प्रयास किया गया एवं अपराधियों को विभागीय संरक्षण देते हुए छोटी मोटी धारा लगाकर मामले को रफादफा कर दिया गया। जिससे आपरोपियों को वर्तमान घटना के एक दिन पूर्व जमानत पर रिहा कर दिया गया। जमानत में रिहा होने से अपराधियों के होसले बुलंद हो गए जिसके परिणाम स्वरूप अपराधियों द्वारा पुन: पीड़ित श्री रामगोपाल बघेल के परिवार पर गोली चलाने जैसी घटना कारित की गई।

पुलिस अधीक्षक सिवनी से बघेल युवा क्रांति सेना ने मांग किया है कि ग्राम लोनिया के सामाजिक बंधु एवं समाज के प्रबुध्दजन आपसे मांग करते हैं कि उक्त घटना की सूक्ष्मता से जांच कराई जाकर आरोपी विशाल एवं उसके साथियों को तत्काल गिरफ्तार किया जावे एवं कड़ी से कडी सजा दी जाए, साथ ही पूर्व घटना (तलवार चलाने वाली) की विवेचना करने वाले अधिकारी राजेश दुबे, उप निरीक्षक वर्तमान पदस्थापना कुरई थाना के उपर विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की जाए, जिससे समाज में कानून एवं तंत्र पर भरोसा कायम रह सके। इसके अतिरिक्त अपराधी विशाल के मोबाईल को भी ट्रेस किया जाए कि किसकी सह पर उसके द्वारा इतनी बडी घटना करने का सहास किया गया।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो