बड़ी दुर्घटना की आशंका, असहाय नजर आ रहे जिम्मेदार !
केवलारी (राष्ट्रबाण)। सड़क पर वाहन चलाना दिन प्रतिदिन असुरक्षित होता जा रहा है । वाहनों की टक्कर और सड़क सुरक्षा के उचित उपायों की उपेक्षा के कारण सड़क दुर्घटनाएं आम होती जा रही हैं। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी और वाहनों की टक्कर से सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या भी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है । आज सड़क दुर्घटना के कारण अनेक व्यक्ति नित्य प्रतिदिन असम कल के गाल में समाहित हो रहे हैं, तो कुछ दुर्घटना में घायल होकर, अपंग बनकर बिस्तर पर लाचारों की तरह अपना जीवन यापन करने को मजबूर हो रहे हैं । सबसे ज्यादा सड़को वाले देशों में भारत विश्व में दुसरे पायदान पर है। हमारे देश की सरकार हर वर्ष लाखो-करोड़ो रुपये केवल सड़क सुरक्षा के लिए खर्चे जाते है। सड़क सुरक्षा के लिए हर देश की सरकार साइन बोर्ड, ट्रैफिक सिग्नल, सीसीटीवी कैमरा और डिवाइडर जैसे कई नियम बनाती है।
लेकिन इन नियमों का अधिकांश आम लोग तो पालन करते, किन्तु अनेक बाहुबली एवं धन्ना सेठ इन नियम कानूनो को अपनी जूतों की नोक पर रखकर सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आते हैं एवं अन्य लोगों की जान जोखिम में डालते नजर आते हैं और जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी आम व्यक्ति पर करवाई तो बेहद आसानी से कर देते हैं किंतु नियम कानूनों की धज्जियां उड़ा रहे इन रसूखदारो के सामने बेबस नजर आते है। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के सिवनी जिला से सामने आ रहा है जहां पर केवलारी से सिवनी मुख्य मार्ग पर स्थित चौधरी धर्म कांटा में प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग एक माह से क्षेत्र के अनेक वेयरहाउस से शासकीय गेहूं का परिवहन जारी है , वेयर हाउस से गेंहू की बोरियां भरकर उसे धर्म कांटा में तुलवाने के लिए ट्रक चालक वाहन सड़क के दोनों किनारे में अव्यवस्थित ढंग से खड़े कर रहे हैं। जिसे आए दिन जाम जैसे हालात उत्पन्न हो जाते हैं। आज दिनांक 18/08/2023 को जाम में फंसे परेशान राहगीर द्वारा अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर हमें भेजा एवं खबर चलाने निवेदन किया जिसके अनुसार हमारे द्वारा खबर का प्रकाशन किया गया है , उस राहगीर के अनुसार केवलारी नगर में अत्यधिक बारिश होने की वजह से केवलारी सिवनी मुख्य मार्ग पर चौधरी धर्म कांटा के समीप सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों ट्रेको के जमावडे ने आवागमन अवरुद्ध कर दिया जिससे मंडल सिवनी मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया । ताज्जुब की बात है कि जाम को हटाने के लिए वहां पर कोई पुलिस कर्मी भी मौजूद नहीं था ! आलम यहां तक कथा की उक्त जाम से दो पहिया वाहन तक गुजरना मुश्किल हो रहे थे, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां-तहां व आड़े-तिरछे खड़े ऐसे वाहनों पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई को लेकर जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में इस जगह पर दुर्घटना होने की आशंका लगातार बनी रहती है। लंबे समय से आवागमन करने में हो रही परेशानी को देखते हुए क्षेत्र के आम नागरिकों ने कई बार ऐसे वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग उठाई, लेकिन कोई इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं ! प्रमुख मार्गों पर पेट्रोलिंग के दौरान न जाने किस वजह से पुलिस ऐसे वाहनों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ जाती है, जो मनमाने ढंग से या तो सड़क पर खड़े रहते हैं जिनकी वजह से जाम जैसे हालात उत्पन्न हो जाते हैं एवं दुर्घटनाओं की संख्या बनी रहती है। प्रतीत होता है प्रशासन इस मामले में तब ध्यान देगा जब इस मार्ग पर किसी दिन कोई बड़ा हादसा घट जाए लोग अपनों को खो दे?
क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि जगह-जगह अव्यवस्थित ढंग से बड़े वाहन खड़े रहते हैं, जो प्रत्येक समय बड़ी दुर्घटना को दावत देते हैं। जनहित में जिम्मेदारों को चाहिए कि निष्ठा भाव से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए एवं भारतीय संविधान से जो शक्तियां उन्हें प्राप्त हुईं हैं उनके दायरे में रहकर ऐसे वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चहिए।


