spot_img
Wednesday, September 16, 2026

मध्यप्रदेश में थमने का नाम नहीं ले रहा फर्जीवाड़ा

- Advertisement -spot_img

 

जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र केवलारी में हुआ एडमिशन घोटाला 

अधिक अंक वाले घूम रहे दर-दर, मिलीभगत से कम अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं का हुआ एडमिशन ?

सरकार एवं सरकारी सिस्टम से लोगों का लगातार उठा विश्वास !

 

केवलारी (हिन्द शिला)। इन दिनों मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मी तेज है, शिवराज सरकार अपनी छवि सुधारने एवं प्रदेश में पुनः सत्ता में काबिज होने के लिए नित्य नई योजना लागू कर रही है, प्रदेश के सरकारी सिस्टम में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी को पर लगाम लगाने एवं माफियाओं का दमन करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है । किंतु सरकारी सिस्टम में बैठे रिश्वतखोर एवं भ्रष्टाचारी सरकारी नुमाइंदे किस तरह सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं, अपने निजी स्वार्थों को पूरा करने में तमाम नियम कानूनों को अपने जूतों की नोक पर रखकर सरेआम बेखौफ होकर धज्जियां उड़ा कर अपने घर भर रहे हैं यह सर्वविदित है। हा पर उनकी इस कार्यप्रणाली से सरकार की छवि को बट्टा अवश्य लग रहा है, जिसका दुष्प्रभाव आने वाले विधान सभा चुनाव में शिवराज सरकार को भारी पड़ सकता है। अभी प्रदेष में पटवारी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा में हुई कथित धांधली का मुद्दा शांत भी नहीं हुआ है कि मध्य प्रदेश के सिवनी जिला से, जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र (डाइट) केवलारी से छात्रों के एडमिशन में धांधली का मामला सामने आ रहा है । उल्लेखनीय होगा कि पीड़ित शरद नामदेव पिता दिलीप नामदेव जाति दर्जी निवासी आवास कॉलोनी तिलक वार्ड क्रमांक-14 नगर परिषद केवलारी ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केवलारी से लिखित शिकायत दर्ज़ किया है जिसमें उसके द्वारा उल्लेख किया है कि

पीड़ित छात्र ने शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) केवलारी में प्रथम वर्ष (D.L.ED.) पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु फार्म भरा था। जिसमें में नियमानुसार CLC ROUND के दौरान कक्षा 12 वीं में प्राप्त अंको के आधार पर चयन किया जाना था। इस प्रक्रिया में शिकायतकर्ता छात्र को मेरिट लिस्ट के सीरियल क्रमांक-30 वां नंबर में चयन हेतु स्थान आया था ,तथा उसके कक्षा 12 वीं में अंको का प्रतिशत 80.20 है। आरोप लगाया जा रहा है की जिम्मेदारों द्वारा मिलीभागत कर , एवं राजनीतिक दबाव के चलते शिकायतकर्ता छात्र का चयन न करते हुए, उससे कम प्रतिशत प्राप्त मेरिट लिस्ट के सीरियल क्रमांक- 81 वां में चयन छात्र- कु० प्रतिक्षा साहू (कक्षा 12 वीं में 72.6 प्रतिशत ) एवं मेरिट लिस्ट की सीरियल क्रमांक- 140 कु०आयुषी ठाकुर (कक्षा 12वीं में 67.6 ) जैसे अन्य अनेक छात्र / छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। जो की नियम विरुद्ध है। पीड़ित छात्र का कहना हैं की उसके व्दारा अपने मो0- 9669227185 से दिनांक-24/7/2023 समय रात्रि 8.15 बजे को शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) केवलारी में पदस्थ शिक्षक श्री अग्रवाल के मोबाइल नं० – 7999286299 में कॉल कर एडमिशन हेतु संपर्क किया था, उनके व्दारा यह कहते हुए मना कर दिया गया कि मेरिड सूची से केवल 13 छात्रो का प्रवेश ही लेना है । आपका चयन सूची के सीरियल क्रमांक-30 वॉ नंबर है जिन्हें सभी को मोबाइल कॉल कर बुलाया गया है । पीड़ित छात्र का प्रवेश नहीं होगा, कहते हुए उक्त शिक्षक द्वारा उसे मना कर दिया गया ।

 

राजनीतिक दबाव के चलते किया गया हेर फेर?

 

शिकायतकर्ता द्वारा आरोप लगाया जा रहा है की शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) केवलारी में प्रथम वर्ष (D.I.E.D.) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया में राजनीति दबाव के चलते मेरिड लिस्ट में उच्च अंक प्राप्त छात्रों को प्रवेश से बंचित कर कम अंक प्राप्त वाले छात्रो को प्रवेश दिया गया है तथा पीड़ित छात्र एवं भी अनेकों छात्रों को प्रवेश से वंचित कर दिया गया है|

 

अधिक अंक वाले छात्रों को छोड़कर कम अंक वाले छात्रों का हुआ चयन !

 

चयन प्रक्रिया में शिकायतकर्ता छात्र को मेरिट लिस्ट के सीरियल क्रमांक-30 वां नंबर में चयन हेतु स्थान आया था ,तथा उसके कक्षा 12 वीं में अंको का प्रतिशत 80.20 है। आरोप लगाया जा रहा है की जिम्मेदारों द्वारा मिलीभागत कर शिकायतकर्ता छात्र का चयन न करते हुए, उससे कम प्रतिशत प्राप्त मेरिट लिस्ट की सीरियल क्रमांक- 81 वां में चयन छात्र- कु० प्रतिक्षा साहू (कक्षा 12 वीं में 72.6 प्रतिशत ) एवं मेरिट लिस्ट की सीरियल क्रमांक- 140 कु०आयुषी ठाकुर (कक्षा 12वीं में 67.6 ) जैसे अन्य छात्र / छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। जो की नियम विरुद्ध है। आपको बता दें की जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) केवलारी में प्रवेश पाने हेतु ज़िले भर के लगभग 350 छात्रों द्वारा आवेदन किया गया था जिस पर केवल 100 छात्रों का ही चयन होना है ।

 

शिकायतकर्ता द्वारा मांग की गई है कि शासकीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (टाइट) केवलारी में प्रथम वर्ष (D.L.F.D.) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया के संबंधितों के सभी दस्तावेजों की जांच की जाए एवं दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाए ।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
ई पेपर
विडियो