परिजनों ने अपहरण की जताई आशंका !
केवलारी (हिन्द शिला)। मामला सिवनी जिले के केवलारी मुख्यालय का है जहां पर एक 17 वर्ष 11 माह की नाबालिग बच्ची गुम हो गई ,परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है, हालांकि शिकायत उपरांत केवलारी पुलिस के द्वारा आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है एवं बच्ची की तलाश प्रारभ कर दी गई है।
आपको बता दें कि केवलारी पुलिस द्वारा एफ आई आर में उल्लेख किया गया है कि ऐरिगेशन कालोनी केवलारी निवासी शिवलाल मरकाम द्वारा केवलारी थाना में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गयाकी मेरी पाँच लड़की एक लड़का है चार लड़कियो की शादी हो चुकी है, लड़का ओमप्रकाश मरकाम एवं सबसे छोटी लड़की स्वाती उर्फ तनु मरकाम उम्र 17 वर्ष 11 माह की है, कल दिनांक 05/07/23 के रात्रि में खाना खा कर सब लोग अलग-अलग कमरे में करीब रात के 12 बजे सो गये थे, लड़की स्वाती मरकाम एवं सझली लड़की मंजू भलावी एक कमरे में सोये थे ,आज दिनाँक 06/07/2023 के सुबह करीबन 05.00 बजे नींद खुली तो सोकर उठा तो देखा छोटी लड़की स्वाति मरकाम बिस्तर पर नही थी, तब स्वाति को आस पास मोहल्ले पड़ोस व रिश्तेदारी में पता तलाश किये लड़की स्वाती का कहीं कोई पता नही चला जो मेरी नाबालिक लड़की स्वाती मरकाम को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर ले जाया गया है, रिपोर्ट दर्ज कर जल्द से जल्द बच्ची की तलाश की जाए ।



