सहकारी बैंक कान्हीवाड़ा के ढुल-मुल रवैए से परेशान किसान
कान्हीवाड़ा ( हिन्द शिला)- सहकारी बैंक वैसे तो हमेशा विवादित चर्चा मे बनी रहती है ऐसी ही कान्हीवाड़ा सहकारी बैंक के कर्मचारियों से यहां के ग्राहक हमेशा मानसिक रूप से प्रताड़ित रहते है पहले तो बैक का समय मे ना खुलना , और कैश निकालने लोगो को घण्टों इंतजार करना पडता है कर्मचारी अपने ढील डौल रवैए के चलते उन गरीब किसानों को आये दिन परेशान करते है उनको अपने ही रूपये निकालनै के लिए पूरा दिन खराब करना पडता हैं आखिर ऐसी कैसी व्यवस्था चला रही है सहकारी समिति कान्हीवाड़ा की बैंक । आये दिन यहां के कर्मचारी किसानों से अभ्रदता करते नजर आते है और लोगो को खुद के पैसे ही निकालने मे अपना पूरा समय खराब करना होता है क्यो उसी समय मे कर्मचारियों को अपना निजी काम जैसे फोन मे बात करना भी तो जरूरी है ना चाहे ग्राहक परेशान होता रहे । वर्तमान मे फसल बोनी का कार्य चल रहा है , ऐसे मे लोगो को खाद बीज के लिए रूपयो की जरूरत होती है तो कभी कैश नही होता तो कभी कर्मचारियों की लापरवाही से से ग्राहकों को घण्टों इंतजार करना पडता है , क्योंकि कर्मचारी फोन मे व्यस्त रहते है ।


