केवलारी (हिन्द शिला) । कल दिनांक 15/06/2023 को ग्राम पंचायत खुरसुरा, कनारी,जेवनारा, भरभेली में एकात्म अभियान के अंतर्गत ग्राम वासियों को ध्यान कर,मन को एकाग्र करना सिखाया गया जिसमे मन की एकाग्रता का सहज मार्ग ध्यान को बताया गया एवं ग्राम की महिलाओं के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को सहृदय धन्यवाद ,पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रेषित किया गया।। कार्यक्रम में हैदराबाद के हार्टफुलनेस संस्था से आये सम्मानीय श्री माधव दुबे जी माननीय ब्लॉक समंवयक श्री अशोक बेन्द्रे जी, एवं नवांकुर संस्था अध्यक्ष श्री अशोक बंदेवार जी, मेंटर्स रामकृष्ण डेहरिया जी, बालकराम डेहरिया जी ग्राम की प्रस्फुटन समिति एवं जन समूह उपस्थित रहे । नवांकुर संस्था माँ रेवा ग्रामोत्थान समिति केवलारी सेक्टर क्रमांक 5 पर एकात्म अभियान कार्यक्रम किया गया।
l
एकात्म अभियान के तहत ग्रामीणों को सिखाया जा रहा है मन को एकाग्र करना
For You


