सिवनी ( हिन्द शिला):-आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्गेश विश्वकर्मा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया की ,दिल्ली के विधायक एवं मध्यप्रदेश के सहप्रभारी प्रवीण देशमुख जी का 15 जून दिन गुरुवार को सिवनी आगमन हो रहा है जिनके माध्यम से जिले के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया जाएगा एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान जी के माध्यम से केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ ग्वालियर में महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए पूरे मध्य प्रदेश में घर घर आमंत्रण पत्र बाटकर ग्वालियर चलने का निमंत्रण दिया जा रहा है ,सिवनी जिले से भी प्रत्येक विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता ग्वालियर जा रहे है जिसका जायजा प्रदेश सहप्रभारी जी द्वारा लिया जावेगा एवं संगठन विस्तार पर मंथन कर ब्लॉक वा सर्किल इंचार्ज की नियुक्ति के बाद अब ग्राम कमेटी का निर्माण शीघ्र करने का संकल्प लिया जावेगा ताकी गांव गांव तक संगठन विस्तार हो ,इन सभी विषयो पर सहप्रभारी जी कार्यकर्ता जनसंवाद कर जनसभा को संबोधित करेंगे एवं सिवनी नगर में रैली निकाल कर व्यवस्था परिवर्तन का संदेश देकर मध्य प्रदेश में भी केजरीवाल जी की नीतियों व विकास कार्यों का प्रचार प्रसार किया जावेगा ।



