spot_img
Thursday, November 12, 2026

राष्ट्रीय स्तर की आम प्रदर्शनी एवं सेमीनार का 17 एवं 18 जून को

- Advertisement -spot_img

 

सिवनी ( हिन्द शिला ):-जिले के #आम उत्पादक कृषक प्रर्दशनी में भाग लेने एवं आम फल बिक्री हेतु स्टॉल लगाने हेतु करें सम्पर्क

➖➖

सहायक संचालक उद्यान विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आम जनता को सुदूर अंचलो में उत्पादित आम के विविध रूपो से परिचित कराने हेतु भोपाल में राष्ट्रीय स्तर का मैंगो शो एवं सेमीनार का आयोजन 17 एवं 18 जून 2023 को शासकीय गुलाब उदयान लिंक रोड हास्पिटल के पास भोपाल में किया जा रहा हैं। उपरोक्त मैंगो शो में प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों से भी आम की विभिन्न प्रजातियां प्रदर्शित की जाएगी।

 

उन्होंने बताया गया कि भोपाल में आयोजित उपरोक्त मैंगो शो में जिले के स्थानीय एवं व्यावसायिक आम उत्पादक कृषक भी भाग ले सकते हैं। आम प्रदर्शनी में प्रादर्श व्यक्तिगत एवं शासकीय/अर्ध्दशासकीय क्षेत्र के अलग-अलग रखे जायेंगें एवं प्रतियोगिता पृथक-पृथक आयोजित होगी। उक्त मैंगो शो में आम की विभिन्न किस्मों का प्रर्दशन एवं सेमीनार में आम की खेती में विविध तकनीकी एवं आधुनिक जानकारी कृषि विश्व विद्यालय तथा अनुसंधान केंद्रो के अनुभवी विशेषज्ञयों द्वारा प्रदान किया जाएगा। उपरोक्त मैंगो शो में आम के विविध परंपरागत एवं आधुनिक दोनो ही प्रकार के प्रस्संक्रत उत्पाद प्रदर्शनी/बिक्री हेतु लाये जा सकते हैं।

 

जिले के इच्छुक आम उत्पादक कृषक जो प्रर्दशनी में भाग लेने एवं आम फल बिक्री हेतु स्टॉल लगाना चाहते है, जिला स्तर पर कार्यालय सहायक संचालक उदयान जिला-सिवनी तथा विकासखंड स्तर पर कार्यालय वरिष्ट उद्यान विकास अधिकारी से उक्त संबंध में दिनांक 12-06-2023 के पूर्व कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
ई पेपर
विडियो