spot_img
Saturday, June 13, 2026

के के जबलपुर ने शानदार बल्लेबाजी कर अलीशा भोपाल को 8 विकटों से हराया

- Advertisement -spot_img

 

नवनिर्वाचित केवलारी मंडल अध्यक्ष अनूप बघेल,सचिन राजपूत के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन

हिन्दशिला( केवलारी) :-एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित अंतर्राज्यीय 20 20 क्रिकेट महोत्सव के छठे दिन के के जबलपुर और अलीशा भोपाल के बीच खेला गया जिसमें अलीशा भोपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रनों का लक्ष्य दिया जवाब में के के जबलपुर ने 13.4 ओवर में ही लक्ष्य पूरा कर अलीशा भोपाल को 8 विकटों से हराकर जीत अपने नाम दर्ज कर लिया ।

भानु रघुवंशी को उनकी आतिशी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन के लिए मेन ऑफ द मैच दिया गया ।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नवनिर्वाचित केवलारी मंडल अध्यक्ष अनूप बघेल,सचिन राजपूत मंडल अध्यक्ष केवलारी ग्रामीण,कमल सिंह बघेल, विनीत तिवारी,अरुण चौरसिया आशीष बघेल,दुर्गेश साहू,अमित विक्की बघेल, दिलीप बघेल,अखिलेश तिवारी,सुजान बघेल,प्रफुल्ल बघेल,पुरुषोत्तम बघेल,रज्जू झरिया की गरिमामई उपस्थिती रही।
एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष अमित तिवारी उपाध्यक्ष बाबा करीम खान सचिव नितिन बघेल,सहसचिव अभय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष निर्मल सिंह बघेल ने आयोजन में उपस्थित अतिथियों एवं समस्त दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो