spot_img
Wednesday, September 16, 2026

बचपन प्ले स्कूल केवलारी प्रबंधन पर लगे पक्षपात के आरोप 

- Advertisement -spot_img

 

कुछ व्यक्ति विशेषों को चिन्हित कर हमेशा किया जाता है मंचाशीन !

 

केवलारी (हिन्द शिला) । मामला केवलारी नगर में स्थित निजी विद्यालय बचपन प्ले स्कूल से जुड़ा हुआ है, जहां पर उक्त विद्यालय में अध्ययन करने वाले कुछ बच्चों के पालकों ने विद्यालय प्रबंधन को पत्र लिखा है,जिसमें उल्लेख किया है कि हम सब पालक गणों के बच्चे आपके विद्यालय में अलग अलग कक्षों में अध्यनरत है । आपके विद्यालय द्वारा प्रतिवर्ष अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाते है, जिसमें समस्त विद्यार्थियों के पालक गणों को आपके द्वारा विद्यालय में आमंत्रित किया जाता है । जिसमें हम सभी आपके विद्यालय में शामिल होते है एवं आपके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता निभाते है, परंतु पिछले कुछ दिनों से यह देखा जा रहा है कि आपके विद्यालय प्रबंधन द्वारा कुछ व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें मंचाशीन किया जाता है,बाकी अन्य लोगों को नीचा दिखाया जाता है । जिसमें कार्यक्रम प्रारंभ होने से लेकर कार्यक्रम समाप्त होते तक उन्हीं लोगों को महत्व दिया जाता है, जो कि ग़लत हैं । विद्यालय प्रबंधन द्वारा किए जा रहे ऐसा कृत्यों से हमारी भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। पत्र में पालकों द्वारा यह भी उल्लेख किया है कि विद्यालय प्रबंधन को चाहिए कि विद्यालय में अध्ययनरत समस्त पालक गणों से एक समान व्यवहार किया जाना चाहिए, जो विद्यालय प्रबंधन द्वारा नहीं किया जाता । पालकों द्वारा मांग की गई है कि भविष्य में होने वाले किसी भी आयोजन से पूर्व समस्त पालक गणों के साथ एक बैठक होनी चाहिए जिसमें सभी पालक गणों की सहमति को स्थान दिया जाए। एवं सभी से एक समान व्यवहार किया जाए।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
ई पेपर
विडियो