केवलारी — वैसे तो भारत में अन्य खेलो की अपेक्षा खेल प्रेमियों ने क्रिकेट के प्रति अलग ही जुनून देखने को मिलता है क्रिकेट मैच शुरू होते ही हर कोई टीवी मोबाइल में सबकुछ भूल कर मानो मंत्रमुग्ध सा हो जाता है ऐसा ही कुछ नजारा
इन दिनों केवलारी नगर में चल रहे क्रिकेट महोत्सव में भी देखा जा रहा है एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित क्रिकेट महोत्सव की चर्चा है हर किसी की जुबान पर है बच्चो से लेकर बुजुर्ग तक दूरदराज से क्रिकेट टूर्नामेंट देखने मैदान में पहुंच रहे हैं और जो नहीं पहुंच पा रहे वो मोबाइल में ऑनलाइन मैच का आनंद ले रहे हैं ।
आयोजन के दूसरे दिन एकेडमी द्वारा क्षेत्र के समस्त सम्माननीय पत्रकारों एवं संवाददाताओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया एवं एकलव्य एकेडमी के मंच में सभी सदस्यों द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की बेला में समस्त पत्रकारों ने पूजन अर्चन कर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर टॉस कराया उसके बाद वरिष्ठ पत्रकार रमाशंकर महोबिया द्वारा ध्वजारोहण कर आयोजन का शुभारंभ किया गया । समस्त पत्रकारों ने एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी को बृहद एवं सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही एकलव्य एकेडमी ने भी समस्त पत्रकारों का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष मनीष जैन जिला उपाध्यक्ष राजू मेहरा सुधीर नंदू पांडे रमाशंकर महोबिया रफीक खान, अशोक बंदेवार,विनोद सिसोदिया,संजीत बघेल, प्रवीण दुबे,मुकेश चौरसिया, श्रीमती जमुना अहिरवार की गरिमामई उपस्थिती रही ।


