spot_img
Wednesday, April 22, 2026

छात्र ने प्रिंसिपल पर चलाई गोली हुई मौत।

- Advertisement -spot_img

 

प्रिंसिपल की सिर में मारी गोली, छात्र ने की हत्या,

धमोरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की घटना, बाथरूम में जाकर सिर में मार दी गोली

हिन्द शिला। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल की स्कूल में ही पढ़ने वाले छात्र ने सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी छात्र मृतक प्रिंसिपल की स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र द्वारा कथित तौर पर प्रिंसिपल की सिर में गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या करने के बाद आरोपी छात्र मृतक प्रिंसिपल की स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रिंसिपल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल की बारीकी से जांच करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे की है,
जानकारी के अनुसार, 12वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र ने छतरपुर जिले के धमोरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अंदर प्रिंसिपल पुष्पेंद्र सक्सेना के सिर में उस वक्त गोली मार दी, जब वह स्कूल में बने बाथरूम में गए हुए थे। स्कूल में ही पढ़ने वाला छात्र भी उनके पीछे से पहुंच गया और उनके सिर में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी छात्र 12वीं क्लास में पढ़ता है और गणित विषय से पढ़ाई कर रहा था। हत्याकांड की असल वजह क्या है फिलहाल इसका पता नहीं लग सका है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि आरोपी छात्र के पास हथियार कहां से आया और उसने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया। फिलहाल आरोपी छात्र फरार है और मौके पर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह एसएसपी अमन मिश्रा मौके पर मौजूद हैं।

गोली की आवाज से दहल गया स्कूल

स्कूल में पढ़ाने वाले अन्य शिक्षकों ने बताया कि अचानक से गोली चलने की आवाज आई तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया। इस पहले कि हम सब कुछ समझ पाते एक छात्र तेजी से दौड़ता हुआ बाथरूम से बाहर निकला। जब हमने अंदर जाकर देखा तो प्रिंसिपल की लाश जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। घटना के तुरंत बाद के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को घर भेज दिया गया।

पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच करते हुए स्कूल स्टाफ से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। इस खौफनाक घटना से सभी छात्रों और शिक्षकों में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो