spot_img
Saturday, June 13, 2026

खाद-बीज दुकानों का किया जायेगा निरीक्षण 

- Advertisement -spot_img

 

लिए जायेंगे सैंपल, कमियां पाए जाने पर होगी कठोर कार्यवाही 

 

केवलारी (हिन्द शिला) । जिले के किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए,सिवनी जिला कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशो पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केवलारी महेश अग्रवाल एवं उनके कनिष्ट अधिकारी कर्मचारियों का एक दल कल से क्षैत्र में स्थित सभी खाद बीज की दुकानों का निरीक्षण करेंगे । निरीक्षण के दौरान वह दुकानों की पंजी एवं बिल बुक, पीएसओ मशीन इत्यादि का अवलोकन करेंगे। निरीक्षण के दौरान जांच की जाएगी कि किसी दुकानदारों नकली खाद, बीज एवं कीटनाशकों का विक्रय तो नहीं किया जा रहा। यदि ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उस त्वरित कठोर कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उक्त खाद बीज की दुकानों से, खाद बीज, किट नाशक इत्यादि अन्य कृषि उत्पादों के सैंपल लेकर जांच करवाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए है । निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को लाइसेंस एवं मूल्य सूची बाहर चस्पा करने के निर्देश दिए जाएंगे।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो