आश्लील फोटो वायरल कर बदनाम करने की देता था धमकी देने का लगा आरोप
आरोपी पार्षद एवं उसके भाई पर नाबालिग लड़की का शासकीय भवन में अश्लील फोटो खींचने का लगा आरोप
हिन्द शिला (सिवनी):-खबर सिवनी जिले के बरघाट से है जहां पर कांग्रेस से चुनाव जीतकर भाजपा की नगर सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पार्षद गोलू मालवीय पर अपने भाई के साथ मिलकर 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की की अश्लील फोटा खींचकर, फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोप लगे है।
लड़की की शिकायत उपरांत थाना प्रभारी बरघाट मोहनीश बेस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पार्षद गोलू मालवीय और उसके भाई ऋषि मालवीय के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जैल भेज दिया गया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 15 वर्ष की एक नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ बरघाट थाना पहुंची और बताया कि बरघाट नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद अभिषेक उर्फ गोलू मालवीय ने
अपने भाई ऋषि मालवीय के साथ 29 सितंबर 2024 को उसे उठाकर बरघाट में स्थित राज जनरल स्टोर्स के सामने शासकीय भवन ले गए और उसकी अश्लील फोटो बना लिया और बाद में दोनों भाई नाबालिग को अभील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगे ।



