spot_img
Saturday, February 7, 2026

लाड़ली बहना योजना अंतर्गत जिले की 275067 लाड़ली बहनो के खाते में पहुंची लगभग 33.16 करोड़ रूपये की राशि

- Advertisement -spot_img

हिन्द शिला ( सिवनी):- सिवनी मध्‍यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वालंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ करने हेतु राज्य शासन द्वारा #मुख्यमंत्री_लाडली_बहना_योजना का क्रियान्वयन दिनांक 05 मार्च 2023 से किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रत्‍येक माह में मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत पंजीकृत अंतिम रूप से पात्र समस्‍त महिलाओं के आधार लिंक्‍ड डीबीटी इनेबल्‍ड बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया जा रहा है।

इसी तारतम्‍य में मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्‍य आथित्‍य में शनिवार 09 नवम्‍बर 2024 को इंदौर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से

माह नवम्‍बर 2024 की राशि रूपये 1250/- का भुगतान पात्र लाड़ली बहना हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्‍यम से किया गया।

जिसके अंतर्गत माह नवम्‍बर 2024 में जिले की कुल 275067 #लाड़ली_बहना हितग्राहियों के खाते में लगभग 33.16 करोड़ रूपये की राशि प्राप्त हुई।

कार्यक्रम का लाईव प्रसारण कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी कक्ष से देखा व सुना गया। इसी तरह जिले के प्रत्‍येक जिले के ग्राम एवं नगरीय वार्ड में गठित लाड़ली बहना सेना के सदस्‍यों तथा मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत लाभांवित हितग्राही महिलाओं को उक्‍त राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। जिले के प्रत्‍येक ग्राम/वार्ड में स्‍थानीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें । ग्राम/नगरीय निकाय के वार्डस्‍तर के कार्यक्रमों में स्‍थानीय जनप्रतिनिधि, लाड़ली बहना सेना के सदस्‍य,जनसेवा मित्र, पेसा मोबिलाईजर, जन अभियानपरिषद की प्रस्‍फुटन समिति, अंत्‍योदय समिति, महिला स्‍वसहायता समूह, स्‍वच्‍छता दूत, किसान मित्र, सहयोगिनी मातृ समिति, शौर्यादल के सदस्‍य एवं स्‍वयंसेवी संगठनभी कार्यक्रम में सम्मिलित हुये।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो