spot_img
Saturday, February 7, 2026

अवैध शराब के उत्पादन, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरूध्द सतत जारी कार्यवाही

- Advertisement -spot_img

हिन्द शिला (सिवनी ) :-कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देश पालन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में जहरीली एवं अवैध शराब के उत्पादन, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सतत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में #आबकारी_विभाग के दल द्वारा 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2024 तक वृत्त उत्तर में 12 प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए 386019 रू. अनुमानित मूल्य की 106.32 ब.ली. मदिरा एवं 3600 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई। इसी तरह वृत्त दक्षिण में 14 प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए 28999 रू. अनुमानित मूल्य की 108.32 ब.ली. मदिरा एवं 00 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई। वृत्त शहर में 15 प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए 46127 रू. अनुमानित मूल्य की 51.38 ब.ली. मदिरा एवं 330 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई। वृत्त लखनादौन में 07 प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए 32570 रू.अनुमानित मूल्य की 28.1 ब.ली.मदिरा एवं 250 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही की गई। वृत्त घंसौर में 14 प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए 45084 रू. अनुमानित मूल्य की 59.6 ब.ली. मदिरा एवं 300 कि.ग्रा. महुआ लाहन जप्त कर नष्ट करने की कार्यवाही हुई

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो