spot_img
Saturday, February 7, 2026

सिवनी – मंडला मुख्य मार्ग हुआ जर्जर ।

- Advertisement -spot_img

गड्ढों में सड़क या सड़क पर गड्ढे तय नहीं कर पा रहे यात्री। 

MPRDC के गैर जिम्मेदार अधिकारियों के प्रति लोगों में पनप रहा भारी जन आक्रोश

लंबे समय से नहीं कराया गया है मरम्मत कार्य 

 गड्ढे भरने के नाम पर की जा रही औपचारिकता

 

हिन्द शिला ( सिवनी):-ख़बर सिवनी से जहां पर सिवनी-मंडला मुख्य राजकीय राजमार्ग पर छुई मानेगांव से केवलारी तक का लगभग 20 किलोमीटर का हिस्सा बेहद जर्जर हो गया है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, रोड में गड्ढे हैं या गड्ढे में रोड कहना मुश्किल है।

जगह-जगह ढामर उखड़ गया है जिसके चलते कई दुर्घटनाएं हो रही हैं, वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

MPRDC के अंतर्गत आने वाले उक्त रोड की मरम्मत लंबे समय से नहीं की गई है। रोड में गड्ढे भरने के नाम पर एक दो जगह गड्ढे भरकर औपचारिकता निभाई जा रही है जिसके चलते लोगों में भारी आक्रोश है।

एक समय था जब सरकार में बैठे जिम्मेदार एमपी की सड़कों की तुलना अमेरिका की सड़कों से करते थे लेकिन अब स्थिति यह है कि जर्जर सड़कों की धूल सरकार की छवि धूमिल कर रही है।

बाइट-

2 प्रभात साहू- क्षेत्रवासी

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो