spot_img
Wednesday, April 22, 2026

जिला चिकित्‍सालय सिवनी में हुआ नि:शुल्‍क हृदय जांच शिविर का आयोजन

- Advertisement -spot_img

हिन्द शिला (सिवनी ) :-कलेक्‍टर सुश्री संस्‍कृति जैन के निर्देशन में मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्‍सालय परिसर सिवनी में मंगलवार 15 अक्टूबर को नि:शुल्‍क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समस्‍त विकासखंड के बच्‍चो का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्‍म से 18 वर्ष से जन्‍मजात ह्दय रोग से चिन्हित 98 बच्‍चों की इकोकार्डयोलॉजी जांच की गई। जिसमें 37 बच्‍चों के ह्दय में छेद पाया गया। 14 बच्‍चों को हायर सेंटर रिफर किया गया एवं 21 बच्‍चों को पुन: जाचं के लिए 6 माह बाद बुलाया गया है। इसके साथ ही 26 बच्‍चे सामान्‍य पाए गये हैं। उक्‍त नि:शुल्‍क शिविर में मेट्रो हॉस्पिटल जबलपुर से डीएम कार्डियोलॉजिस्‍ट डॉ. के.एल. उमा महेश्‍वर द्वारा ईको जांच की गई। ह्दय रोग से चिन्हित बच्‍चों को मुख्‍यमंत्री बाल ह्दय उपचार योजना के अंतर्गत एवं आयुष्‍मान भारत योजना के अंतर्गत नि:शुल्‍क सर्जरी कराई जाएगी।उक्‍त शिविर में समस्‍त विकासखंड से आरबीएसके चिकित्‍सक एवं डीईआईसी स्‍टॉफ उपस्थित रहा।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो