spot_img
Wednesday, April 22, 2026

जनपद पंचायत सिवनी में समीक्षा बैठक संपन्न

- Advertisement -spot_img

हिन्द शिला( सिवनी) विगत दिवस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री नवजीवन विजय की अध्यक्षता में जनपद पंचायत-सिवनी के सभाकक्ष में संपन्न हुई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत-सिवनी श्री नवजीवन विजय द्वारा समस्त पंचायत समन्वय अधिकारी, उपयंत्री, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गई।

 

उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजय द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत सभी ग्राम पंचायतों को लेबर बजट का 62 प्रतिशत 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया एवं वर्ष 2022-23 तक के प्रगतिरत कार्यो को आगामी 15 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। इस प्रकार उन्होंने आवास योजना में लक्ष्यानुसार जो आवास अभी तक स्वीकृत नहीं हुये उन्हें तीन दिवस में स्वीकृत करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है, साथ ही साथ स्वीकृत आवासों की प्रथम किश्त जारी करने के भी निर्देश दिये हैं। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नवीन लक्ष्यानुसार कार्य प्रारंभ कराकर आगामी 15 दिवस में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। सी.एम.हेल्पलाईन अंतर्गत आवास, संबल, पंचायतराज एवं अन्य योजनान्तर्गतत लंबित समस्त शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर समाधान कर संतुष्टिपूर्वक शिकायत बंद करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

उक्त बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत-सिवनी सुश्री रेखा देखमुख, कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, संभाग सिवनी, श्री उपेन्द्र मिश्रा, परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री राहुल सक्सेना, परियोजना अधिकारी श्री उमेगा पॉल, टास्क मैनेजर मध्यान्ह भोजन, श्रीमती अमृता चैधरी, श्री संदीप कुमार अमरोदिया, ब्लाक समन्वयक(आवास योजना) श्री निलेश जैन, लेखाधिकारी मनरेगा जिला पंचायत-सिवनी, श्री टी.एल.उईक, सहायक यंत्री, डॉ. हिरेन्द्र सनोडिया, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, श्री प्रशांत तिवारी, सहायक लेखाधिकारी मनरेगा, श्री रामकिशोर विश्वकर्मा, ब्लाक समन्वयक आवास योजना, श्रीमती ममता दाते, ब्लाक समन्वयक एसबीएम योजना, श्रीमती निकीता कोमलवार, ब्लाक समन्वयक एसबीएम योजना जनपद पंचायत सिवनी उपस्थित रहें।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो