वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता हिन्द शिला
हिन्द शिला:-मंत्री पुत्रों का आतंक झेलने को मजबूर है आम जनता, वायरल विडियो पर लोग दे रहे अपनी प्रतिक्रिया।
पापा मंत्री हैं हमारे और हम दबंग,तुम्हारी वर्दी उतरवा देगे, जी हा प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो इसी फिल्मी अंदाज में जबलपुर में बुजुर्ग दंपति को टक्कर मारने के बाद वरिष्ट भाजपा नेता एवं वर्तमान सरकार में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के पुत्र प्रबल पटेल पुलिस कर्मियों को खुलेआम धमकाते नज़र आए। जिसका विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्द शिला नहीं करता ।
वायरल वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि भाजपा के राज में मंत्री पुत्रों का आतंक आम जनता झेलने को मजबूर है। पहले नरेंद्र शिवाजी पटेल,अब प्रह्लाद पटेल कुर्सी की गर्मी का पूरा इस्तेमाल इनके बेटे अपनी दबंगई से कर रहे हैं!
लोग यहां तक कह रहे हैं की दबंगों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज करने की न हैसियत दिख रही है और न ही हिम्मत
सुशासन की बात करने वाले भाजपा के कार्यकर्ता,पदाधिकारी और लगातार मंत्रियों के बेटों के द्वारा पुलिस प्रशासन को सीधा चैलेंज देने के बावजूद उन पर किसी प्रकार का कोई प्रकरण दर्ज नहीं होता है। जबकि यही हरकत अगर किसी आम व्यक्ती द्वारा या किसी अन्य पार्टी के पदाधिकारी या कार्यकर्ता के द्वारा होती है तो उस पर अविलंब ही शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर लिया जाता !
उसे जैल भेज दिया जाता, कुछ के घरों में तो अभी तक बोल्डोजर भी चल जाता ।
पर मजाल है कि भाजपा नेता या उनके दबंग पुत्रों के खिलाफ़ कोई ठोस कार्यवाही हो…..
बीते दिनों कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के भतीजे के द्वारा पुलिस से बहस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसके आधार पर छाती चौड़ी कर पुलिस ने उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज कर लिया !


