spot_img
Saturday, June 13, 2026

एक्शन में नज़र आ रहे मध्य प्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन

- Advertisement -spot_img

 

प्रदेश के सभी कलेक्टर्स के लिए बनाया जा रहा है नया नियम

हर महीने जिले के गांव में रुकना होगा अनिवार्य ,देनी होगी अग्रिम टूर डायरी

जल्द ही कलेक्टर्स के साथ कॉन्फ्रेंस करेंगे सीएस

 

इस वक्त मध्य प्रदेश से बड़ी ख़बर आ रही है जहां पर प्रदेष के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन ने काम काज संभालते ही अपनी कार्यशैली को स्पष्ट कर दिया है।
मुख्य सचिव अब प्रदेश में प्रशासनिक कसावट लाने के लिए कलेक्टर की कॉन्फ्रेंस बुलाने वाले हैं । जिसमें में वह कलेक्टरों के लिए नए नियम बनाने वाले हैं ।

मुख्य सचिव जैन ने प्लान तैयार किया है जिसमें अब हर अधिकारी को रोज आम आदमी से मिलने के लिए, मिलने का एक समय निर्धारित करना होगा ।
मुख्य सचिव अनुराग जैन कलेक्टर्स की कॉन्फ्रेंस बुलाने वाले हैं वह प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को अपने वातानुकूलित दफ्तरों से बाहर निकलकर गांव-गांव पहुंचकर कार्य करने के लिए टास्क देने जा रहे हैं ।

मुख्य सचिव अनुराग जैन की सोच है कि, जब तक कलेक्टर अपने वातानुकूलित दफ्तरों से बाहर निकाल कर जनता के बीच नहीं जाएंगे तब तक उन्हें आम जनमानस की पूरी जानकारी नहीं होगी ।

आपको बता दें की अनुराग जैन उस प्रथा को शुरू करने जा रहे हैं जिसके तहत कई सालों पहले कलेक्टर गांव का दौरा किया करते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों से कलेक्टर के दौरे बंद हो गए हैं ।
अब मुख्य सचिव जैन कलेक्टर के लिए गांव में रात्रि विश्राम करना अनिवार्य करने जा रहे हैं ।
उनका मनना है कि जब से कलेक्टर के गांव के दौरे बंद हुए हैं उसे सुशासन प्रभावित हुआ है। इसीलिए अब हर कलेक्टर के लिए गांव में रात्रि विश्राम करना अनिवार्य किया जा रहा है । जिससे प्रदेश में सुशासन लागू होगा।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो