spot_img
Monday, September 14, 2026

अवैध उत्खनन करते जप्त हुई पोपलेन मशीन 

- Advertisement -spot_img

 

केवलारी एस डी एम के निर्देशों पर, कुअर लाल राउत नायब तहसीलदार ने की कार्यवाही।

निजी भूमि में चल रहा था, अवैध उत्खन्न का खेल, अनुमति से अधिक किया जा रहा है उत्खनन।

केवलारी (हिन्द शिला)। मामला केवलारी तससील के अंतर्गत आने वाले ग्राम लोपा का है जहां पर दादा गुरु कंस्ट्रक्शन द्वारा नव निर्मित सड़क के साइड सोल्डर भरने के लिए मुरूम का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। उक्त मामले में प्रांशु बघेल की शिकायत पर बेहद सवेदनशील अनुविभागिय अधिकारी (राजस्व) केवलारी, महेश अग्रवाल जी द्वारा मौका स्थल की जांच के लिए नायब तहसीलदार कुअर लाल राउत को भेज नियमानुसार कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया। जिसके उपरांत श्री राउत द्वारा मौका स्थल का निरीक्षण किया गया एवं मौके से अवैध उत्खनन करते एक पोकलेन मशीन जप्त की गई हैं। श्री राउत ने हमें दूरभाष में जानकारी देते हुए बताया कि, मेरे द्वारा मोका स्थल की जांच की गई, उक्त व्यक्ती के पास मुरूम का उत्खनन करने के लिए अनुमति तो है, किन्तु कम की और उसके द्वारा अत्यधिक मुरूम का उत्खनन किया जा रहा है । जो की नियम विरुद्ध है। हमारे द्वारा पंचनामा बनाकर जप्त मशीन को ग्राम पंचायत लोपा में खड़ा करवा दिया गया है। कल आगे की कार्यवाही की जायेगी।

 

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
ई पेपर
विडियो