हिन्द शिला(सिवनी ):-जिला पंचायत सिवनी के सभाकक्ष में जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियो द्वारा संकुल स्तरीय महिला स्व सहायता समूह की महिलाओ को प्रशिक्षण सह बैठक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में समूह की महिलाओं को मध्यप्रदेश के किसानों ने नंदन फलोद्यान योजना का लाभ लेकर अपनी आय में बढ़ोतरी करने तथा योजना के तहत, पात्र किसानों की निजी ज़मीन पर उद्यानिकी फलदार पौधों के फलोद्यान विकसित किए जाने की जानकारी दी गई।
इसी क्रम में जिले में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री नवजीवन विजय के मार्गदर्शन में विभागीय अभिसरण के माध्यम से शासन की इस महत्वकांशी हितग्राही मूलक, नंदन फल उद्यान योजना में लगातार कार्य किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के महिला स्व सहायता समूहों के संकुल स्तरीय संगठनो को योजना अंतर्गत क्रियान्वयन एजेंसी बनाये जा रहा है। जिसमे विभिन्न विभाग जैसे मनरेगा, ग्रामीण यांत्रिकी विभाग तथा उद्यानिकी विभाग के विभागीय समन्वय एव सहयोग से आजीविका मिशन के महिला किसानो के खेतो में आम, अमरुद, सीताफल, कटहल आदि प्रजाति के कलमी पौधों का पौधरोपण किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूहों के संकुल स्तरीय संगठनो को क्रियान्वयन एजेंसी बनाते हुए इस योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयो जैसे पात्रता, दस्तावेजीकरण, ऑनलाइन मस्टर रोल जारी करना, फलदार वृक्षों की देखरेख आदि विषयो पर मनरेगा एव ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा जानकारी दी गई। प्


