spot_img
Wednesday, April 22, 2026

जान जोखिम में डालकर बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए पहुंचे जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर

- Advertisement -spot_img

 

केवलारी (हिन्द शिला) । 2 दिन पूर्व सिवनी जिले में हुई भारी वर्षा के कारण नदी नालों में भयंकर बाढ़ आने से अनेकों गांव बाढ़ की चपेट आ गए, जिससे कुछ लोगों के मकान पूरी तरह से ध्वस्त या क्षतिग्रस्त हो चुके हैं । इसी तरह से केवलारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हिनोतिया के पोषक ग्राम किरकीरांजी में भी अनेकों मकान ध्वस्त और क्षतिग्रस्त हुए हैं हिनोतिया किरकिरंजी के मध्य सागर नदी में पुल के ऊपर से आज भी पानी कम न होने के कारण से प्रशासन के उच्च अधिकारियों का दल नहीं पहुंच पाया रहा था। बाढ़ के बाद से किरकीरांजी पीड़ित परिवारों ने फोन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर को उक्त संपूर्ण हालातों से अवगत कराया था तब ही जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर ने अस्वस्थ कराया था कि मैं शीघ्र ही आप सबके बीच में आऊंगा किन्तु लगातार हों रही बारिश के कारण सागर नदी के पुल के ऊपर से पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है, फिर भी भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीराम ठाकुर ने जान जोखिम में डालकर पैदल नदी पार करके बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच कर लोगों की समस्याओं को देखा और सुनकर सिवनी जिले की संवेदनशील कलेक्टर महोदया संस्कृति जैन जी को अवगत कराया एवं बिजली विभाग के अधिकारियों से बात करके शीघ्र ही टूटे हुए विद्युत पोलो को बदलने की बात कही तथा बाढ़ प्रभावितों को आस्वस्थ कराया कि आप लोग तैयार हैं तो हम शीघ्र ही अभी आपके रहने का प्रबंध अन्य स्थान पर प्रबंध करेंगे ।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो