spot_img
Wednesday, April 22, 2026

शा. कन्या उच्च.मा. विद्यालय केवलारी में ऑन दी जॉब ट्रेनिंग सम्पन्न 

- Advertisement -spot_img

 

केवलारी ( हिन्द शिला):-भारत की जनसंख्या धीरे धीरे इतनी बढ़ती जा रही है कि सरकार हर किसी को सरकारी नोकरी दे नहीं सकती।जनसंख्या वृद्धि के साथ बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने व्यावसायिक शिक्षा चालू किया है जिसमें प्रत्येक जिले में शहरी क्षेत्रों में बच्चों को ऐसी शिक्षा दी जा रही है जिसको ग्रहण करके कुछ न कुछ व्यवसाय कर सकते है और रोजगार प्राप्त कर सकते हैं साथ ही कुछ लोगों को रोजगार दे सकते हैं। हमारे केवलारी क्षेत्र में शा. कन्या शाला में व्या. शिक्षा प्रदान की जा रही है जिसका अध्ययन कर बच्चे व्यवसाय सीख रहे हैं और आत्मनिर्भर बन रहे हैं। शा. कन्या. उच्च. माध्य. विद्यालय केवलारी जिला सिवनी की कक्षा 10वी एवं12वी एग्रीकल्चर छात्राओं ने भी व्या. शिक्षा अंतर्गत मई माह में 20 दिवसीय ऑन दी जॉब ट्रेनिंग ली। जहाँ बच्चों को कृषि व्यवसाय संबंधी बहुत सी जानकारियां प्राप्त हुई। प्राचार्य महोदय श्री के.के.ग्रीयाम जी व्या. नोडल अधिकारी श्री शक्ति पटेल जी कॉर्डिनेटर उपासना एजुकेशन ट्रस्ट श्री दीपक पटले जी के मार्गदर्शन में व्यावसायिक प्रशिक्षक(V.T.) श्री शोभित उपाध्याय ने ओ जे टी सम्पन्न कराया।

- Advertisement -spot_img
For You
- Advertisement -spot_img

क्या यूपी में नकल करने वाले छात्रों पर NSA लगाने का फैसला सही है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores
Home
पढ़िए
सुनिए
विडियो
शो