निर्माण स्थल जिम्मेदार अधिकारियों से है सुना, ठेकेदार लगा रहा शासन को चुना !
केवलारी (हिन्द शिला) । मामला सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोंनखार(उगली) से घरगोंदी मार्ग का है जहां पर आर ई एस विभाग सिवनी द्वारा एक पुल का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है ,जिसमें ठेकेदार द्वारा जिस नाले में पुल का निर्माण किया जा रहा है उसी नाले की मिट्टी युक्त रेत का बेखौफ होकर दिन दहाड़े धड़ल्ले से अवैध उत्खनन कर ,बेहद गुणवत्ताहिन निर्माण कार्य किया जा रहा है शासन को राजस्व का चुना लगा रहा है और उसे किसी का डर नहीं! जिसके हमारे पास प्रमाण वीडियो के रूप में सुरक्षित हैं । आपको बता दें कि निर्माण स्थल पर विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का बोर्ड/सुचना पटल नहीं लगाया गया है एवं जब इस संबंध में आर ई एस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजाराम सनोडीयासे निर्माण कार्य के संबंध में दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बेहद गैर जिम्मेदाराना जवाब देते हुए कहा कि मुझे जानकारी ई साहब से लेकर देनी पड़ेगी ! जिस वजह से हमारे पास निर्माण से संबंधित संपूर्ण जानकारी स्पष्ट नहीं है । हालांकि मौके पर स्थित मजदूर ने हमें बताया कि निर्माण कार्य आर ई एस विभाग द्वारा करवाया जा रहा एवं निर्माण कार्य पेटी ठेकेदार रघुबीर दमाहे द्वारा करवाया जा रहा है जबकी इसका ठेका किसी अन्य को मिला है, को मिला है एवं निर्माण कार्य की लागत 48 लाख़ रुपय है । हमें मौके पर संबंधित विभाग के कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं दिखे जबकि नियम अनुसार जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी एवं उनकी देख रेख में ही निर्माण कार्य होना चाहिए, अब देखना होगा् की मामला सार्वजनिक होने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों की कुंभकरणी नीद पर खलल पड़ता है या फिर कमीशन रूपी लोरी सुनकर वह गहरी नींद में ही सोते नज़र आते हैं यह तो समय की गर्त में छिपा है ।
इनका कहना है
ई साहब के ऑफिस का काम है वह, मै जनपद पंचायत सिवनी में हूं, मैं देख कर बताऊंगा आपको, आपका नंबर सेव कर लेता हूं, ऑफिस से जानकारी लेकर कल बता दूंगा ।
राजाराम सनोडीया, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिक सेवा उप संभाग सिवनी।
नाले से रेत ला रहे हैं, बाहर से रेत का हमें नहीं पता, अभी तक तो कहीं ओर से रेत नहीं लाए हैं ।
महिला मज़दूर ।
इसी नाले से खोद कर रेत लगा रहे हैं, इसी रेत का मसाला बना रहे हैं, रेत बाहर से मांगते तो हम उसी रेत का मसाला बनाते ,अभी तो इसी रेत का मसाला बना रहे हैं ।
महिला मजदूर (वीडियो संरक्षित)



