मंडला ( हिन्द शिला):-मंडला जिले की खदानो से लाई जा रही रेत से सड़क की साइडों मे फैल रही रेत मिली मिट्टी लोगों के लिए जानलेवा साबित होने लगी है। ओवरलोड डंपर से परिवहन हो रही नर्मदा रेत जगह-जगह बिखर रही है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। सड़क पर इस तरह पड़ी रेत और मिटटी वाहन क्रास करते समय दो पहिया वाहनों को परेशानी पैदा कर रही है, क्योंकि बाइक और कार जब साइड में उतरती है तो वहां मौजूद बारीक गिट्टी और रेत के कारण वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। वाहनों के फिसलने से हादसे हो रहे हैं।
साइडों में फैली रेत और सड़क पर फैली बारीक गिट्टी को साफ कराने के लिए विभाग का ध्यान नहीं है। शहर की मुख्य सड़क मंडला- सिवनी मार्ग पर निकलने वाले रेत के डंपर से रेत गिरती है, वहीं बारिश में साइडों की रेतीली मिट्टी और रेत चूरी बहकर सड़क पर आ जाती है नगर परिषद केवलारी द्वारा रोज सुबह मुख्य सड़क पर झाड़ू लगवाई जाती है, लेकिन वाहनों के निकलने से शाम तक वैसी स्थिति हो जाती है। जिसे कारण सफाई कर्मियों का झाड़ू सफाई बेकार चला जाता है । इसका कोई स्थाई समाधान नहीं हो पाने से आए दिन बाइक चालक स्लिप होकर चोटिल हो रहे हैं।
नहीं होता रोड सेफ्टी का निरीक्षण
रोड की सेफ्टी के लिए उच्च स्तर से भी मॉनिटरिंग की जाती है और अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है कि सड़क पर रेत डली या नहीं डली है,डली रेत से वाहन स्लिप होते हैं, लेकिन सड़कों का कभी भी रोड सेफ्टी निरीक्षण होते किसी ने नहीं देखा, जिससे अधिकारियों के नॉलेज में यह होता ही नहीं कि सड़क पर हादसे कैसे हो रहे हैं । प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
ओवरलोडिंग रोकने के लिए बनें एग्जिट प्वाइंट डंपर व रेत से भरे वाहनों से गिरने वाली रेत के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए एक भी एग्जिट प्वाइंट नहीं है । जिला प्रशासन को खदानों पर एग्जिट प्वाइंट बनाना चाहिए । यहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाना चाहिए, एग्जिट पॉइंट पर ही अगर ओवरलोड डंपर की रेत कम करवा दी जाए, तो सड़क पर गिरने का सवाल ही नहीं होगा। फिर वाहन स्लिप नहीं होंगे तो दुर्घटनाएं इस कारण से नहीं होंगी।
आए दिन हो रहे हादसे
मुख्य मंडला- सिवनी मार्ग के सड़क किनारे व्यवसाय कर रहे राजा भाई ने बताया की सड़क पर गिरने वाली रेत और साइटों से बहकर आने वाली रेतीली मिट्टी के कारण पिछले डेढ़ माह में दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है । कई लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे हैं। नगर के बाहर गड्ढों से अनियंत्रित होकर गिर कर घायल होते हैं
नगर पालिका सुबह लगवाती है सड़कों पर झाडू सुबह नगर परिषद मे सिवनी मंडला मुख्य सड़क मार्ग सहित अंदर के मार्गों की सफाई करते हैं। सुबह के समय भी झाड़ू लगवाई जा रही है , लेकिन शहर की सड़क से निकलने वाले रेत के डंपरों के कारण गिरने वाली रेत सड़कों पर फैली मिलती है । इसका कोई स्थाई समाधान होना चाहिए।
शहरी क्षेत्र में अधिक परेशानी
ओवरलोड डंपरों से रेत गिरने आदि के कारण रेतीली मिट्टी, सड़क पर आने के कारण शहरी क्षेत्र में ज्यादा हादसे हो रहे हैं । शहर से 3 किलोमीटर बाहर यदि डंपरों से रेत गिरती भी है, तो भीड़ नहीं होने के कारण क्रासिंग में वाहनों को दिक्कत नहीं होती और हादसे भी कम होते हैं परंतु शहर के अंदर भीड़ अधिक होने से गिरी रेत से दुर्घटनाएं होती हैं
निकाला जाना चाहिए कोई समाधान प्रशासन को!


