केवलारी( हिन्द शिला):-शनिवार को पुंछ में आतंकियों ने वायुसेना के वाहन पर हमला कर दिया था जिसमें मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा के विक्की पहाड़े भी सवार थे। आतंकियों के हमले में विक्की पहाड़े शहीद हो गए। उनके पार्थिव शरीर को छिंदवाड़ा लाया गया और सोमवार को पातालेश्वर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद विक्की पहाड़े के पांच साल के पुत्र हार्दिक ने अपने प्यारे पापा को मुखाग्नि दी। बता दें कि बेटे का 7 मई को जन्मदिन मनाने के लिए विक्की पहाड़े घर आनेवाले थे लेकिन इससे पहले ही वे शहीद हो गए। इस घटना की समाचार मिलने के बाद राष्ट्र के संपूर्ण हिस्सों में दुखित होकर अपनी भावना व्यक्त की, विक्की पहाड़े की शहादत को स्मरण करते हुए श्रम जीवी पत्रकार संघ केवलारी ने भी अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनकी फोटो पर माल्यार्पण अर्पित किए। जिसमें श्रमजीवी पत्रकार संघ एवं केवलारी पत्रकार संघ के समस्त जिला एवं केवलारी ब्लॉक के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


